{"_id":"5f4b544b8ebc3e3cff2ec378","slug":"coronavirus-kanpur-is-topper-in-plasma-therapy-61-corona-winners-donated-plasma","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: प्लाज्मा थेरेपी में कानपुर यूपी में अव्वल, 61 कोरोना विजेताओं ने दान किया प्लाज्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: प्लाज्मा थेरेपी में कानपुर यूपी में अव्वल, 61 कोरोना विजेताओं ने दान किया प्लाज्मा
Sun, 30 Aug 2020 01:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 30 Aug 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देने में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज प्रदेश में टॉप पर है। अभी तक शहर में 61 संक्रमिताें को यह थेरेपी दी जा चुकी है। इस मामले में प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज और केजीएमयू लखनऊ भी पीछे है।
ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग ने अभी तक जो 61 प्लाज्मा दान कराए हैं। वे सभी कोरोना रोगियों को चढ़ाए गए हैं। शनिवार को तीन और कोरोना विजेताओं ने प्लाज्मा दान किया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के ब्लड ट्रांसफ्युजन विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. लुबना खान ने बताया कि शहर में प्रदेश में सबसे अधिक प्लाज्मा थेरेपी दी गई है।
यहां मांग के बराबर ही प्लाज्मा डोनेशन हुए हैं। सबसे अधिक हैलट में भर्ती मरीजों को यह थेरेपी मिली है। साथ ही निजी अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों को भी प्लाज्मा दिया जा रहा है। इन अस्पतालों की रिपोर्ट भी उत्साह बढ़ाने वाली है।
विज्ञापन
शनिवार को जूही बारादेवी की कोरोना विजेता वर्तिका दीक्षित ने प्लाज्मा दान किया। ऐसा करने वालीं वह शहर की दूसरी महिला हैं। इसके अलावा एसआईएस सिक्योरिटी इंचार्ज गौरव सूरी और पांडु नगर के विशाल भार्गव ने भी प्लाज्मा दान किया।
इन कोरोना विजेताओं ने अपील की है कि जो लोग संक्रमण से ठीक हो गए हैं और उनकी निगेेटिव रिपोर्ट आए 14 दिन बीत चुके हैं, वे प्लाज्मा दान करें जिससे दूसरे मरीजों की जान बचाई जा सके।