{"_id":"5ec626c3d05a8477246cab78","slug":"coronavirus-in-up-two-more-corona-cases-found-in-farrukhabad-22-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में दो और लोगों में कोरोना, मुंबई से लौटे थे दोनों युवक, संक्रमितों की संख्या 22 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में दो और लोगों में कोरोना, मुंबई से लौटे थे दोनों युवक, संक्रमितों की संख्या 22 हुई
Thu, 21 May 2020 12:38 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 21 May 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में दो और लोगों में कोरोना
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। फर्रुखाबाद जिले में गुरुवार को दो युवकों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों युवक मुंबई से लौटे थे। फर्रुखाबाद के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी युवक मुंबई में सिलाई का काम करता था।
वहीं मोहल्ला पक्का पुल निवासी दिव्यांग युवक जरदोजी का काम मुंबई में करता था। दोनों युवक रविवार को मुंबई से ट्रेन से लखनऊ पहुंचे थे। वहां से वह सीधे मिशन अस्पताल स्थित फैसिलिटी सेंटर पहुंचे थे।
दोनों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। गुरुवार सुबह दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें मिशन अस्पताल बुलाया गया है। वहीं दोनों मोहल्लों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। जनपद में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 22 हो गई है।