{"_id":"5ec1560a0a9cd80c6f7b1cf3","slug":"coronavirus-in-up-three-year-old-innocent-girl-beat-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: तीन साल की मासूम ने कोरोना को दी मात, बोली थैंक यू डॉक्टर अंकल हम अपने घर जा रहें हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: तीन साल की मासूम ने कोरोना को दी मात, बोली थैंक यू डॉक्टर अंकल हम अपने घर जा रहें हैं
Sun, 17 May 2020 08:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 17 May 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
तीन साल की मासूम बच्ची ने कोरोना को दी मात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन साल की मासूम बच्ची और 80 साल के बुजुर्ग ने कोरोना को पटकनी दे दी। रविवार को 31 कोरोना संक्रमित संक्रमण मुक्त होकर अपने घर गए। सभी की दूसरी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। तीन साल की मासूम बच्ची को जैसे ही पता चला वो ठीक हो गई है उसने डांस करना शुरु कर दिया।
जब डॉक्टरों से बच्ची को घर जाने की बात पता चली तो उसने अपना समान बैग में रखना शुरू कर दिया। अपनी तोतली जुबान में बोली थैंक यू डॉक्टर अंकल हम अपने घर जा रहें हैं। उसने डॉक्टरों के साथ पूरे मेडिकल स्टाफ को थैंक यू कहा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। इसके साथ ही मासूम ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस फैला है सब लोग अपने घर पर ही रहें।

बच्ची के डांस का वीडियो भी हुआ था वायरल
- फोटो : amar ujala
बता दें 3 मई को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बच्ची को कांशीराम अस्पताल में भर्ती किया गया था। बच्ची के पिता रायपुरवा थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बच्ची के पिता की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी थी।
इसके साथ ही कोरोना का रिकवरी रेट उछल कर 76.90 फीसदी पर आ गया है। एक सप्ताह से कोरोना के रिकवरी रेट में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शनिवार को 20 संक्रमितों के डिस्चार्ज होने पर रिकवरी रेट 67.74 फीसदी पर आ गया था। रविवार को ईएसआई हॉस्पिटल से 16 और कांशीराम से तीन रोगी डिस्चार्ज हुए।
इनमें सिपाही की एक तीन साल की बच्ची भी है। हैलट के कोविड अस्पताल से 12 लोग डिस्चार्ज किए गए। ज्यादातर हॉटस्पॉट के रहने वाले हैं। वहीं अब तक 243 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं। केवल 65 रोगी अभी एक्टिव हैं। इनमें से 20 संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट आने वाली है।