फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus In Up: Ten new corona infected in Farrukhabad

Coronavirus In UP: कोरोना का हमला तेज, एक दिन में 10 पॉजिटिव केस मिले, संक्रमितों की संख्या 71 हुई

Sun, 14 Jun 2020 11:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Jun 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus In Up: Ten new corona infected in Farrukhabad
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
फर्रुखाबाद जिले में कोरोना वायरस का हमला तेज हो गया है। शनिवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में दो बच्चे, दंपति सहित 10 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें सात मरीज गैर प्रांतों से लौटे प्रवासी हैं। ये कायमगंज व कमालगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। शहर में तीन लोग संक्रमित पाए गए, जो कांटेक्ट मरीज हैं। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें एल-2 फैसिलिटी अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


अन्य को सीएचसी बरौन स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। कमालगंज क्षेत्र के गांव गांधी नगर निवासी युवक राजस्थान के जनपद हनुमानगढ़ में ईंट-भट्ठे पर परिवार के साथ मजदूरी करता था। वह 10 जून को पत्नी व बेटे के अलावा गांव के  20 लोगों के साथ ट्रक से लौटा था। 11 जून को पत्नी व बेटे के साथ सीएचसी पहुंचकर नमूना दिया।
विज्ञापन


इसमें पांच वर्षीय पुत्र संक्रमित निकला। उसे एल-2 अस्पताल रेफर किया गया। गांव कुइयांबूट निवासी एक परिवार दिल्ली से लौटा था। तीन वर्षीय बेटे की तबियत खराब होने पर लोहिया अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। जांच में बच्चा संक्रमित पाया गया। दिल्ली से लौटे कंपिल क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी युवक को केएसआर कालेज में क्वारंटीन कर नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में इसके भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह पहले से टीबी मरीज है। सांस में दिक्कत होने से उसे तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कमालगंज के गांव कतरौली पट्टी निवासी दंपति 10 जून को दिल्ली से लौटा था। सीएचसी पर लिए गए नमूने की जांच में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
 

शमसाबाद के मोहल्ला दलमीर खां निवासी पिता-पुत्र सहित तीन लोग जयपुर से तीन जून को लौटे थे। वे स्कूल में क्वारंटीन थे। जांच में पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले। इसके बाद युवक का नमूना लिया गया तो वह भी पॉजिटिव मिला। कंपिल क्षेत्र के गांव सिवारा निवासी एक परिवार के चार लोग गत सप्ताह दिल्ली सेेे लौटे थे।

वे एक दिन घर में रहकर दूसरे दिन कंपिल स्थित केएसआर कालेज क्वारंटीन सेंटर पहुंचे थे। वहां सभी का नमूना लिया गया। एक किशोर के कारोना पॉजिटिव मिलने पर शेष तीन लोगों को मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज फैसिलिटी सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था।

इन्हीं में एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। कायमगंज के गांव हमीरपुर के मजरा जात निवासी युवक हरियाणा से लौटा था। उसे कंपिल केएसआर कालेज में क्वारंटीन कर नमूना लिया गया। वह भी संक्रमित मिला। इसके अलावा शहर के मोहल्ला साहबगंज निवासी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले। दोनों युवक इस्माइलगंज सानी निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के संपर्क में आए थे। इन्हें एल-1 अस्पताल सीएचसी बरौन में भर्ती कराया गया। जनपद में कुल कोरोना पॉजिटिव 71 केस मिल चुके हैं। इनमें 35 मरीज ठीक होकर घर जा चुके, जबकि 36 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed