फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in up: Nine corona infected found in Kannauj

Coronavirus In Up: कन्नौज में तेजी से फैल रहा संक्रमण, नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, मोहल्ले सील

Sat, 06 Jun 2020 10:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Jun 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up: Nine corona infected found in Kannauj
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को नौ और संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन्हें कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया है। जिले में अब तक 96 केस सामने आए हैं। इनमें 34 ठीक होकर घर जा चुके हैं। 62 का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


शनिवार को शहर के कटियार मोहल्ला ठेकेदार गली सरायमीरा में दो मई को दिल्ली से लौटे 64 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर के हाजीगंज में कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से 22 वर्षीय युवती संक्रमित हो गई। ठठिया के कढ़ेरा पट्टी का 18 वर्षीय, ककराह उमर्दा का 25 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

 

यह दोनों चार मई को गुरुग्राम हरियाणा से लौटे थे। दिल्ली से उमर्दा के दिलीप नगर में लौटे 34 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। छिबरामऊ कस्बे के छपट्टी मोहल्ला में मुंबई से लौटे 27 वर्षीय युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यहीं के कटरा मोहल्ले में चार मई को मुंबई से लौटा 26 वर्षीय युवक और उसका 27 वर्षीय भाई संक्रमित मिला। खोजीपुर में चार मई को राजस्थान से लौटा 40 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया। सभी को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अब तक 96 केस सामने आए हैं। इनमें 34 ठीक हो चुके हैं। 62 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। संक्रमितों में 74 प्रवासी हैं। 22 इनके संपर्क में आने से संक्रमण का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed