फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Coronavirus in UP: four more corona cases found in Farrukhabad, 140 infected

Coronavirus in UP: फर्रुखाबाद में कोतवाली के दो चालकों समेत चार और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 140 हुई

Sun, 28 Jun 2020 11:55 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Jun 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in UP: four more corona cases found in Farrukhabad, 140 infected
फर्रुखाबाद में कोतवाली के दो चालकों समेत चार और कोरोना पॉजिटिव - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। फर्रुखाबाद जिले में रविवार को चार और मरीज बढ़ गए। शहर कोतवाली के दीवान की 23 जून को मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोतवाली को सील कर सभी पुलिसकर्मियों के नमूने लिए गए थे।
विज्ञापन


रविवार को आई रिपोर्ट में कोतवाली के दो चालकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा कायमगंज के मोहल्ला पाठक निवासी युवक की 29 जून को बरात जानी थी। शादी में शामिल होने के आई रामपुर निवासी उनकी बहन व भांजा कोरोना पॉजिटिव चार दिन पूर्व पाई गई थीं।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के 37 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में जिस युवक की बरात जानी थी उसके भाई के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा शहर के मोहल्ला हाता मंगल खां निवासी एक युवक और कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह पिछले दिनों गाजियाबाद से वापस आए थे। इससे अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 140 हो गई है। इसमें 82 ठीक हो चुके हैं और 6 की मौत हो गई है। 52 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed