फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in up :84 new corona patients found in Fatehpur, Kannauj, and surrounding districts

coronavirus in up :फतेहपुर, कन्नौज, समेत आसपास के जिलों में कोरोना के 84 नए मरीज मिले, उन्नाव में तीन दिन बंद रहेंगे बाजार

Wed, 08 Jul 2020 05:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 08 Jul 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up :84 new corona patients found in Fatehpur, Kannauj, and surrounding districts
कोरोना टेस्ट - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल यूूपी और बुंदेलखंड में मंगलवार को कोरोना का कहर जारी रहा। फतेहपुर में 26, कन्नौज में 13, उन्नाव में 18, महोबा में सात, हमीरपुर में सात, फर्रुखाबाद में चार, हरदोई में तीन, बांदा चार, औरैया और इटावा में एक, कुल कोरोना संक्रमित 84 मरीज मिलने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सभी जिलों की खबर विस्तार से पढ़ने के लिए पूरी खबर पढ़ें ।
विज्ञापन


उन्नाव
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 18 नए संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने चालू सप्ताह के अंतिम तीन दिन जिले के सभी थोक व खुदरा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। डीएम ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कन्नौज
जिले में 13 और निकले कोरोना पॉजिटिव। कुल संक्रमितों की संख्या 276 पर पहुंची, 235 मरीज अब तक हो चुके ठीक, जिले में 40 संक्रमितों का जिले में हो रहा इलाज, जबकि की एक हो चुकी मौत। कुल कोरोना संक्रमितों में 184 प्रवासी और 96 अप्रवासी शामिल हैं। छह नए हॉटस्पॉट समेत कुल 24 हॉटस्पॉट हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई
जिले में एक परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक समेत तीन और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में संक्रमित की संख्या 257 हो गई है। इनमें से 205 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से पांच मौतें हुईं हैं। 47 एक्टिव केस हैं।
 
बांदा
मानसूनी मौसम में कोरोना वायरस आहिस्ता रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जनपद के संक्रमितों की सूची में एक और नाम बढ़ गया। यह प्रवासी मजदूर है। कुछ दिन पहले हैदराबाद से लौटा है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने इसकी पुष्टि की है। उधर, मंडल मुख्यालय बांदा शहर के नजरबाग बाजार और आसपास की आबादी वाले इलाके को हॉटस्पॉट घोषित करने के बाद सील कर दिया गया है। व्यापारियों और स्थानीय बाशिंदों की दलीलों की अफसरों ने अनसुनी कर पुलिस तैनात कर दी। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। जनपद में अब तक कुल 59 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 39 संक्रमित स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

महोबा
जिले में सात और कोरोना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या 70 पहुंच गई है। इससे जिले में हड़कंप मच गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर कोरोना संक्रमित मरीजों की गलियों और घरों को सैनिटाइज कराया। एसडीएम के निर्देश पर 400 मीटर दायरे तक बैरिकेडिंग कराकर मार्गों को सील कर दिया है। सभी कोरोना संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं।

हमीरपुर
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रहीं है। मंगलवार को सात और लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ ने बताया राठ कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में एक महिला सहित चार लोग और मौदहा के अरतरा गांव में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। यह लोग पूर्व में संक्रमितों के संपर्क में आने से हुए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 99 हो गई है। जिसमें 62 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 

फर्रुखाबाद
जिले में मंगलवार को महिला सहित चार और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें दो मरीज शहर के, जबकि दो कमालगंज कस्बा के हैं। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़पुर 213 पहुंच गई। 124 मरीज ठीक होकर घर जा चुके। सात मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 82 केस एक्टिव हैं।

औरैया
मंगलवार को आई सैंपलों की रिपोर्ट में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में अब कुल एक्टिव केस 10 रह गए हैं। जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 112 हो गई है।

इटावा
डायबिटीज की दवा लेने के लिए कई बार आगरा गया बकेवर ग्राम नगला रमन का पूर्व प्रधान कोरोना पॉजिटिव मिला। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 332 हो गई है, जिसमें 17 लोग जान गवां चुके हैं।


फतेहपुर
कोरोना के एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 26 मरीज जिले में पाए गए हैं। मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग सकते में है और बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित है। हालांकि राहत की बात यह है कि कुल 185 मामलों में से 135 लोग ठीक हो चुके हैं। 50 केस भी एक्टिव हैं। 















 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed