फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in up: 48 Corona positive in districts around Kanpur

कोरोना बरपा रहा कहर, कानपुर के आसपास जिलों में 48 कोरोना पॉजिटव मिलने से मचा हड़कंप, फैली दहशत

Sat, 06 Jun 2020 09:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 06 Jun 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up: 48 Corona positive in districts around Kanpur
कानपुर देहात में कोरोना संक्रमितों को लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : amar ujala
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में अनलॉक-1 शुरू होते ही कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर शहर में शनिवार को एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। यह शहर की कोरोना से 15वीं मौत थी। कानपुर आसपास 48 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले।
विज्ञापन


कानपुर शहर में पांच, इटावा में एक सिपाही, सैफई मिनी पीजीआई के संक्रमित स्टेनो की पत्नी और एमआर समेत 10, हरदोई में दो भाई समेत 10, कन्नौज में आठ, फर्रुखाबाद में एक दंपति और भाई-बहन समेत छह, उन्नाव में चार, औरैया में एक किशोरी समेत दो, कानपुर देहात में एक और बुंदेलखंड के जालौन और हमीरपुर में एक-एक कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासनिक अमले में काफी हलचल मची रही।
विज्ञापन


अधिकतर संक्रमित प्रवासी मजदूर हैं। कानपुर शहर के ग्वालटोली के 55 वर्षीय मरीज की मौत के बाद शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके साथ ही पांच और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें दो शक्कर मिल का हाता खलवा, एक ककवन और शिवराजपुर का है, जबकि हैलट में भर्ती फतेहपुर की 35 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शहर में संक्रमितों की संख्या 503 हो गई, जिसमें एक्टिव केस 178 हैं, जबकि 15 लोगों की जान चली गई। कानपुर देहात में अहमदाबाद से लौटा प्रवासी संक्रमित मिला। अब जिले में 31 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए, जिसमें 30 प्रवासी है। इटावा में फ्रेंड्स कालोनी थाना निवासी एक सिपाही, सैफई के मिनी पीजीआई के संक्रमित स्टेनो की पत्नी और एमआर समेत दस कोरोना संक्रमित मिले।

 

coronavirus in up: 48 Corona positive in districts around Kanpur
गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम - फोटो : amar ujala
संक्रमितों में दो दुकानदार, एक मंडी का मजदूर और एक प्रवासी शामिल है। जिले में संक्रमितों की संख्या 77 हो गई है। हरदोई में दो भाई समेत फिर 10 प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में संक्रमितों की संख्या 106 हो गई है, जिसमें 70 एक्टिव केस हैं। कन्नौज में सात प्रवासियों समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले।

ये सभी प्रवासी दिल्ली, मुंबई और राजस्थान से अभी हाल ही में गांव लौटे हैं। अब जिले में 95 संक्रमित हो गए, जिसमें 62 एक्टिव केस हैं। फर्रुखाबाद में एक दंपति और भाई-बहन समेत छह प्रवासी मजदूर कोरोना पॉजिटिव मिले। दंपति नोएडा से, जबकि भाई-बहन दिल्ली से चार दिन पहले लौटे हैं। दो प्रवासी मजदूर राजस्थान के जयपुर से लौटे हैं। अब तक जिले में 51 संक्रमित मिल चुके हैं।

उन्नाव के शुक्लागंज के कंचन नगर और आदर्श नगर में चार और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, जिससे अब जिले में संक्रमितों की संख्या 54 हो गई, जिसमें 30 एक्टिव केस हैं और तीन की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 37 प्रवासी हैं। औरैया में एक 14 वर्षीय किशोरी समेत दो संक्रमित और मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या अब 46 हो गई, जिसमें 18 एक्टिव केस हैं।

बुंदेलखंड के जालौन के कोंच के भगतसिंह नगर का एक राजमिस्त्री शनिवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। यहां मरीजों की संख्या 50 हो गई, जबकि छह एक्टिव केस हैं। वहीं हमीरपुर में राठ के देवरा गांव निवासी प्रवासी महिला कोरोना संक्रमित मिली है। महिला दिल्ली से अभी हाल ही में आई है। यहां अब कोरोना मरीजों की संख्या 11 और एक्टिव केस आठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed