फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur News: Kanpur is the first city in the state where the third trial of three corona vaccines

Coronavirus News: प्रदेश में कानपुर पहला शहर जहां तीन कोरोना वैक्सीन का तीसरा ट्रायल

Mon, 11 Jan 2021 01:04 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Jan 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur News: Kanpur is the first city in the state where the third trial of three corona vaccines
कोरोना वैक्सीन
कोरोना की तीन वैक्सीन के खातिर तीसरे ट्रायल के लिए चुना जाने वाला कानपुर प्रदेश का पहला शहर हो गया है। यहां तीन अलग-अलग वैक्सीन का दूसरा ट्रायल हुआ हैै। इससे शहर कोरोना वैक्सीन का हब बन गया है। यहां स्वदेशी कोरोना वैक्सीन कोवाक्सिन के तीसरे ट्रायल का अंतिम चरण चल रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही जाइडस कैडिला की वैक्सीन के ट्रायल के लिए तैयारी शुरू हो गई है। रूसी वैक्सीन का भी तीसरा ट्रायल जीएसवीएम मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में प्रस्तावित है। कोरोना के खिलाफ जंग में शहर ने कोरोना वैक्सीन के लिए अहम योगदान दिया है।
विज्ञापन


भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के तीन ट्रायल हुए हैं। तीन ट्रायल में 1075 शहरियों ने हिस्सा लिया। इस वक्त आर्यनगर स्थित प्रखर अस्पताल में कोवाक्सिन के तीसरे ट्रायल का अंतिम चरण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक करीब साढ़े पांच सौ लोग डोज ले चुके हैं। कुल एक हजार लोगों को डोज दी जानी है। इसके अलावा प्रखर अस्पताल में ही जाइडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन का दूसरा ट्रायल हुआ है। कंपनी ने पहला ट्रायल दूसरे शहर में करवाया था। अब तीसरे ट्रायल की तैयारी की जा रही है।

एक सप्ताह में ट्रायल की तिथि घोषित कर दी जाएगी। तीसरा ट्रायल शुरू करने संबंधी अभिलेख भेज दिए गए हैं। स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन के चीफ इंवेस्टीगेटर प्रखर अस्पताल के चीफ फिजीशियन डॉ. जेएस कुशवाहा हैं और जाइडस कैडिला के चीफ इंवेस्टीगेटर पूर्व डीजीएमई डॉ. वीएन त्रिपाठी हैं। रेड्डी फार्मा की रूसी वैक्सीन का दूसरा ट्रायल मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में हो गया है। तीसरा ट्रायल भी यहीं प्रस्तावित है लेकिन अभी तिथि नहीं आई है। डॉ. कुशवाहा ने बताया कि जाइडस कैडिला की वैक्सीन का तीसरा ट्रायल जल्दी शुरू होगा।

कोरोना वैक्सीनेशन के ड्राई रन में आज 10 हजार लेंगे आभासी डोज
कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दूसरा पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) सोमवार को होगा। इसमें 10 हजार फ्रंट लाइन वर्कर बूथों पर जाकर आभासी डोज लेंगे। इसके साथ ही पूर्वाभ्यास की बारीकी से मॉनीटरिंग की जाएगी, जिससे कमियों का पता चल सके। शनिवार को अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया।

सेंटरों पर स्टाफ को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। हैलट के वार्ड नंबर तीन, उर्सला, केपीएम, सीएचसी और पीएचसी पर बूथ बनाए गए हैं। यहीं पूर्वाभ्यास होगा। पूर्वाभ्यास वैक्सीनेशन के पहले चरण को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इसके लाभार्थियों में स्वास्थ्य विभाग और दूसरे विभागों के फ्रंट लाइन वर्कर को शामिल किया गया है।

हैलट ने पूर्वाभ्यास स्थल ओपीडी से हटाकर वार्ड नंबर तीन में कर दिया है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल ने बताया कि ड्राई रन के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की भी टीम रहेगी। वहीं उर्सला में भी बूथ बना दिए गए हैं।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल निगम ने बताया कि उर्सला में वैक्सीन केपीएम के सेंटर से लाई जाएगी। पूर्वाभ्यास में डेढ़ हजार स्टाफ शामिल होगा। करीब सात सौ पुलिसकर्मी होंगे। इसके साथ ही सौ टीमों का पांच सौ स्टाफ रहेगा। इसके अलावा एएनएम, वार्ड ब्वाय आदि मिलाकर तीन सौ स्टाफ और रहेगा। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से सूची मांग ली गई है। सभी केंद्रों पर इंटरनेट दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed