फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus in Kanpur: Corona threat after four months, two positives found

Coronavirus in Kanpur: चार महीने के बाद आ धमका कोरोना, दो पॉजीटिव मिले, लैब और अस्पतालों में अलर्ट घोषित

Sun, 26 Mar 2023 09:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Mar 2023 09:20 AM IST
सार

कानपुर में दो महिला रोगियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

विज्ञापन
Coronavirus in Kanpur: Corona threat after four months, two positives found
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में चार महीने बाद कोरोना फिर आ धमका है। शनिवार को दो महिला रोगियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक महिला कैदी है जो उर्सला में भर्ती रही है, उसकी डायलिसिस हो रही है और दूसरी संक्रमित विनायकपुर की एक बुजुर्ग महिला हैं। उनकी जांच निजी पैथोलॉजी में हुई थी। संक्रमितों को एंटीजन टेस्ट में पुष्टि होने के बाद अब आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


महिला कैदी को हैलट शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जूम मीटिंग करके सभी सरकारी और निजी अस्पतालों और पैथोलॉजियों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही बाहर से आने-जाने वालों की मॉनीटरिंग तेज कर दी गई है। जिला जेल की 60 वर्षीय महिला कैदी को डायलिसिस के लिए उर्सला के वार्ड नंबर एक के बेड नंबर 18 पर भर्ती किया गया था। रोगी को हल्का बुखार, जुकाम खांसी पहले से थी।

विज्ञापन

इस पर कोरोना की जांच कराई तो रोगी पॉजीटिव निकली। जेल में महिला कैदी के संपर्क में आने वाले 40 लोगों की सैंपलिंग कराई गई, बाकी की रविवार को कराई जाएगी। सभी का एंटीजन टेस्ट निगेटिव निकला। रोगी की स्थिति को देखते हुए उर्सला से हैलट के कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया हैं। वहीं दूसरी 69 वर्षीय रोगी के सुदर्शन सोसाइटी विनायकपुर स्थित आवास पर रैपिड रिस्पांस टीम पहुंची। उनकी जांच निजी पैथोलॉजी में हुई थी। उन्हें हाइपरटेंशन, जुकाम-खांसी है। रोगी को आइसोलेशन में रख दिया गया है।

विज्ञापन

टीम ने परिवार के सभी सदस्यों और रोगी के संपर्क में आने वाले लोगों का एंटीजन टेस्ट किया। रिपोर्ट निगेटिव है। दोनों संक्रमितों की कॉंटैक्ट ट्रेसिंग में कुल 90 लोगों की जांच की गई। सभी निगेटिव हैं। आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेज दिए गए हैं। विभाग की 16 टीमों ने शहर में 1468 नमूने लिए थे। इनमें सभी निगेटिव निकले। नोडल अफसर डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि रविवार को दोनों जगह जाकर टीमें और रैंडम सैंपलिंग करेंगी। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने लोगों से अपील की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

विज्ञापन

दोनों संक्रमितों को लगी है वैक्सीन
जिला जेल की महिला कैदी और विनायकपुर की रोगी दोनों को कोरोना की वैक्सीन लगी है। वैक्सीन की दोनों खुराक के अलावा बूस्टर डोज भी लगी है।

आंकड़े
- अब तक कोरोना की चपेट में आए कुल 94628 लोग।
- इलाज से ठीक हो गए 92705 लोग।
- 1924 संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed