{"_id":"5f0c62d28ebc3e63e035b908","slug":"coronavirus-in-hardoi-14-more-corona-positive-found-in-hardoi-363-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: हरदोई में कानूनगो समेत 14 और पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 363 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: हरदोई में कानूनगो समेत 14 और पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 363 हुई
Mon, 13 Jul 2020 07:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 13 Jul 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
हरदोई में कानूनगो समेत 14 और पॉजिटिव मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में 14 और लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें शाहाबाद तहसील में तैनात एक रजिस्ट्रार कानूनगो भी शामिल है। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 363 हो गई है। सात लोगों की मौत हुई है, जबकि संक्रमित पाए जाने के बाद 232 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं। एक्टिव केस 124 हैं।
सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी रिपोर्ट में सोमवार को 14 लोग पॉजिटिव मिले हैं। शाहाबाद तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो (52) की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बीती नौ जुलाई को नायब तहसीलदार के न्यायालय में तैनात प्राइवेट चपरासी को भी संक्रमित पाया गया था।
अब उक्त चपरासी की मां (90) समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मां सहित चार महिलाएं हैं, जबकि एक युवक (22) है। शाहाबाद कस्बा के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी युवक (22) भी कोरोना संक्रमित मिला है। युवक के मुताबिक वह लगभग एक सप्ताह पहले लखनऊ मेडिकल कालेज में निजी कार्य से गया था।
विज्ञापन
टड़ियावां में तैनात महोलिया शिवपार निवासी एक स्वास्थ्य कर्मी (32) भी कोरोना संक्रमित मिला है। शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी शख्स (50) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। बावन के मूसेपुर निवासी युवक (28) और पंडितपुरवा निवासी बुजुर्ग (78) की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव है।
रेलवेगंज निवासी एक महिला (34) भी संक्रमित पाई गई है। मुख्य डाकघर में तैनात डाक सहायक की पत्नी (47) और यहीं तैनात एक डाक सहायक (59) भी सोमवार को आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिला है।