फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus in chitrakoot : Samples of 18 Corona suspects sent to investigate

18 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच को भेजे, अन्य प्रदेशों से आए मजदूरों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 04 May 2020 12:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 04 May 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in chitrakoot : Samples of 18 Corona suspects sent to investigate
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
चित्रकूट में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की संभावना पर 18 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। वहीं, रविवार को हरियाणा, मथुरा व राजस्थान से 350 मजदूर एक दिन में पहुंचे, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। अब तक जिले में कोई कोरोना पॉजटिव नहीं है। लेकिन जिले की सीमा से सटे बांदा व प्रयागराज में रविवार को कोरोना पॉजटिव मरीज होने से जिला प्रशासन अलर्ट रहा।
विज्ञापन


लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 10 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही विभिन्न राज्यों से आए मजदूरों का जिले के कई स्थान पर मेडीकल चेकअप कराया गया। इसके बाद 14 दिन तक घर में रहने का लिखित आश्वासन लेकर भेज दिया गया। वहीं, डीएम एसपी ने कई शेल्टर होम व अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि पहले भेजे गए 34 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


रविवार को 18 अन्य जांच के सैंपल भेजे गए हैं। अब तक कुल 460 सैंपल में 338 की रिपोर्ट मिल चुकी है। रैपिड रिस्पांस टीम ने 22 व्यक्तियों का परीक्षण किया। जिले की एपीडेमिक सेल की मलेरिया टीम ने सभी शेल्टर होम समेत वृद्धाश्रम, सीजेएम आवास, बाल कारागार, बस स्टैंड पर सैनिटाइज किया। बताया कि कई राज्यों से लगभग 350 मजदूर अलग-अलग बसों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिले के बार्डर और बस स्टैंड में तहसीलदार दिलीप कुमार की मौजूदगी में मेडीकल टेस्ट कराया गया है। सभी का स्वास्थ्य सामान्य मिला। शहर के ट्रैफिक चौराहे व पुरानी कोतवाली चौराहे पर यातायात प्रभारी योगेश कुमार ने वाहन चालकों की जांच कर मास्क और हेलमेट लगाने की हिदायत दी।

डीएम व एसपी अंकित मित्तल ने जिले के बार्डर पर जाकर आने जाने वालों के बारे में जानकारी की। लॉकडाउन के दौरान कुछ सरकारी विभाग के कर्मचारी प्रतिदिन अपने वाहनों से बांदा की ओर अपडाउन कर रहे हैं। बांदा में कोरोना के पाजटिव मरीज मिलने पर सीएमओ से शिकायत की।

सीएमओ ने ऐसे कर्मचारियों को नोटिस देकर अप-डाउन करने पर रोक लगाई गई है। बरगढ़ कस्बे से 18 मजदूरों को क्वारंटीन के बाद बस से घर भेजा गया। सभी को घरों में रहने के लिए उप जिलाधिकारी राजबहादुर ने हिदायत दी है।

कस्बे के पालिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन केंद्र में बाहर से आने वाले मजदूरों को 14 दिन तक रखा गया था। इसमें राजापुर क्षेत्र के रूपौली गांव के राममिलन, सूरज, शुभम, मनोज, कविता, जगिया, अनीता। पहाड़ी गांव के अमृतलाल, सुरेश व राजेश, ऊषा निवासी पुरवा तरौहा, शिवसागर, राममिलन निवासी परसौंजा, गुलजारी कालूपुर, कुबेर चिल्लामाफी गांव आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed