{"_id":"5ec11a058ebc3e9036454038","slug":"coronavirus-in-auraiya-two-more-corona-patients-found-in-auraiya-23-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: औरैया में दो और महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 23","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: औरैया में दो और महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 23
Sun, 17 May 2020 04:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 17 May 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
औरैया में दो और महिलाएं कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस देश भर में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। औरैया जिले में रविवार को दो महिलाओं में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या दस पहुंच गई है।
एक महिला नानपुर ककोर थाना दिबियापुर की रहने वाली है, जबकि दूसरी नुनारी सहायल की है। नानपुर ककोर की रहने वाली महिला 14 मई को निजी पिकअप वाहन से गुड़गांव से फफूंद आई थी। इन्हें ट्रैक्टर से चिचौली अस्पताल ले जाया गया था, जांच के बाद इन्हें रंगमहल में रखा गया था।
नुनारी सहायल निवासी दूसरी महिला 14 मई को अहमदाबाद से ट्रेन सो उरई आई थी। उसके बाद बस से औरैया आई थी। इनको बुखार आने पर रंगमहल में क्वारंटीन किया गया था। दोनों महिला संक्रमित मरीजों को तिर्वा कन्नौज भेजने की तैयारी की जा रही है। औरैया जिले में अब तक 23 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 13 मरीज ठीक हो चुके हैं।