{"_id":"613115fd8ebc3e14e07a37a8","slug":"coronavirus-covid-19-3rd-wave-news-iit-prof-manindra-claim-us-vaccine-not-effective-on-delta-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के प्रो. मणींद्र का दावा: डेल्टा वैरिएंट पर प्रभावी नहीं अमेरिकी वैक्सीन, हमेशा बना रहेगा संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के प्रो. मणींद्र का दावा: डेल्टा वैरिएंट पर प्रभावी नहीं अमेरिकी वैक्सीन, हमेशा बना रहेगा संक्रमण का खतरा
Thu, 02 Sep 2021 11:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:51 PM IST
सार
प्रो. अग्रवाल ने बताया कि सीरो सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश समेत उत्तर राज्यों में प्रतिरोधक क्षमता का स्तर 65 फीसदी से अधिक मिला है। इससे यहां कोरोना संक्रमण घट रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि अमेरिका में लग रही वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से लड़ने में बहुत प्रभावी नहीं है। इस वजह से वहां कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए अब वैक्सीन की बूस्टर डोज दी जा रही है।
देश में लग रही कोवाक्सिन और कोविशील्ड दोनों ही डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ पूरी तरह प्रभावी हैं। गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर प्रो. अग्रवाल ने सीरो सर्वे रिपोर्ट पर नया अध्ययन जारी किया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि केरल में बढ़ रहे मरीजों की संख्या कोरोना की दूसरी लहर का विस्तार है।
प्रो. अग्रवाल ने बताया कि सीरो सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश समेत उत्तर राज्यों में प्रतिरोधक क्षमता का स्तर 65 फीसदी से अधिक मिला है। इससे यहां कोरोना संक्रमण घट रहा है। वैक्सीन काफी प्रभावी साबित हो रही है। इससे वर्ष 2022 में राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
संक्रमण होगा पर अस्पताल जाने की स्थिति नहीं
प्रो. अग्रवाल के मुताबिक कोरोना वैक्सीन न लगवाने वालों पर हमेशा संक्रमण का खतरा बना रहेगा। मगर जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है, वे संक्रमित भी हुए तो अस्पताल जाने की नौबत नहीं आएगी।