फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus: 30-year-old man dies of corona, 17 more corona positive found

Coronavirus: कानपुर में कोरोना से 30 साल के युवक की मौत, 17 पॉजिटिव और मिले, अब तक 51 गवां चुके जान

Mon, 29 Jun 2020 08:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 29 Jun 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: 30-year-old man dies of corona, 17 more corona positive found
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोरोना संक्रमण लोगों पर मौत बन कर टूट रहा है। कानपुर। कोरोना से सोमवार को 30 साल के युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही इस मर्ज से मरने वाले मरीजों की संख्या 51 पहुंच गई। वहीं 17 नए संक्रमित मिले हैं। इन सभी ने निजी लैब से जांच कराई थी।
विज्ञापन


इनमें पांच विष्णुपुरी कालोनी के रहने वाले हैं। कुल संक्रमित 1145 हो चुके हैं। 820 संक्रमित स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस अब 275 हैं। ग्वालटोली के रहने वाले युवक ने कोरोना की जांच पहले ही करा ली थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उसकी बीपी बहुत डाउन रहा। डायरिया भी था। वह सेप्टीसीमिया और शॉक की स्थिति में पहुंच गया और उसकी मौत हो गई। सोमवार शाम तक 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं निजी लैब से आई रिपोर्ट में राजीव विहार नौबस्ता के 74 वर्षीय वृद्ध और 58 साल के व्यक्ति, शिवाला की पांच साल की बच्ची, रतनपुर के 55 साल के व्यक्ति, किदवईनगर के 30 साल के युवक, सिविल लाइंस की 65 साल की वृद्धा, मीरपुर की 43 साल की महिला, इंद्रानगर के 65 साल के वृद्ध में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह विश्व बैंक बर्रा के 54 साल के व्यक्ति, विष्णुपुरी कालोनी नवाबगंज के 19 साल के युवक, 43 वर्षीय महिला, 32 साल के युवक, 14 साल के किशोर और 31 साल की युवती, एन ब्लॉक किदवईनगर का 46 वर्षीय व्यक्ति, जुगल टावर किदवईनगर का 61 साल का वृद्ध और 45 साल की महिला में संक्रमण पाया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed