{"_id":"614df03e8ebc3e0a0c3bad2e","slug":"corona-vaccination-campaign-in-kanpur-dehat-target-to-vaccinate-53-thousand-people-on-27-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान: 27 सितंबर को 53 हजार लोगों को टीका लागने का लक्ष्य, तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान: 27 सितंबर को 53 हजार लोगों को टीका लागने का लक्ष्य, तैयारी में जुटा प्रशासन
Fri, 24 Sep 2021 09:05 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर देहात
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 24 Sep 2021 09:05 PM IST
सार
डीएम ने निर्देशित किया कि प्रत्येक आयुष्मान मित्र कम से कम प्रतिदिन सौ गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय करें। सभी निजी अस्पताल व सीएचसी प्रतिमाह 200 से अधिक गोल्डन कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज देने का भी लक्ष्य बनाएं।
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात जिले में 27 सितंबर को कोविड वैक्सीनेशन का महाभियान चलाया जाएगा। जिसमें 53 हजार लोगों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य है। इसकी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। यह निर्देश डीएम ने दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को डीएम जेपी सिंह की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन, गोल्डन कार्ड आदि जनकल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। वैक्सीनेशन नोडल डॉ. महेंद्र जतारया ने बताया कि महाभियान में 53 हजार लोगों को वैक्सीन लगाए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। एसीएमओ डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि गुरुवार को जनपद में 1119 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
डीएम ने निर्देशित किया कि प्रत्येक आयुष्मान मित्र कम से कम प्रतिदिन सौ गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य तय करें। सभी निजी अस्पताल व सीएचसी प्रतिमाह 200 से अधिक गोल्डन कार्ड धारकों को मुफ्त इलाज देने का भी लक्ष्य बनाएं। सहायक श्रमायुक्त अवधेश कुमार ने बताया गया कि गुरुवार को 772 कर्मकार, श्रमिक आदि का पंजीकरण कराया गया। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल को निर्देशित किया कि बाढग़्रस्त क्षेत्रों में जिन लोगों के मकान आदि का नुकसान हुआ है। उन्हें आपदा राहत कोष से लाभांवित करें।
विज्ञापन
डीपीआरओ को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव व गंदगी की नियमित रूप से साफ-सफाई कराएं। बैठक में सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. एके सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।