फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना का कहर, दो की मौत, 60 संक्रमित

Sat, 20 Jun 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना से दो और रोगियों की मौत हो गई। वहीं एक ही दिन में सर्वाधिक 60 नए संक्रमित मिले हैं। इससे पहले बुधवार को 59 संक्रमित मिले थे। शहर में अब तक कुल 931 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 36 की मौत की मौत हो चुकी है और 493 रोगी कोरोना से जंग जीतकर घर लौट गए हैं। शहर में कोरोना के एक्टिव केस 403 हैं। देररात जारी रिपोर्ट में स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालिका संरक्षण गृह की आठ और संवासिनियां संक्रमित मिली हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित संवासिनियों की संख्या 57 पहुंच गई है।
विज्ञापन

चमनगंज के भन्नानापुरवा निवासी 58 वर्षीय संक्रमित की गुरुवार रात हैलट में मौत हो गई। कल्याणपुर निवासी 62 वर्षीय संक्रमित की शुक्रवार सुबह हैलट में मौत हुई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। जी ब्लॉक, गोविंदनगर निवासी 56 वर्षीय पुरुष और विश्व बैंक बर्रा की 36 वर्षीय महिला को निजी लैब की रिपोर्ट से पुष्टि हुई। शुक्रवार देररात जारी रिपोर्ट में 58 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, जिनमें 32 पुरुष और 26 महिलाएं हैं। नए मरीजों में दो बच्चियां दो साल की, एक सात साल, एक 13, एक 15, एक 16 साल की किशोरी है। इसके अलावा तीन किशोरियां 17-17 साल की हैं।
विज्ञापन

खपरा मोहाल का 50 वर्षीय पुरुष, नौबस्ता की दो साल की बच्ची, निजी अस्पताल में एक 20 साल का युवक, विजयनगर में 38 वर्षीय व्यक्ति, 40 साल की महिला, 49 साल का व्यक्ति, आजाद नगर में 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। कुली बाजार की 13 साल की किशोरी और 10 साल का लड़का, अजीतगंज के हाता का 50 वर्षीय व्यक्ति, 50 साल की महिला, 35 साल की युवती, पनकी का 32 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका गृह की 55 साल की महिला, 18 साल की युवती, 13 साल, 16 साल की किशोरी, 17 साल की तीन किशोरियां, 15 साल की किशोरी संक्रमित हैं। अहिरवां की 35 साल की युवती, गांधी ग्राम का 49 साल का व्यक्ति, इटावा बाजार का 42 साल का पुरुष, पटकापुर का 47 साल का व्यक्ति, गड़रिया मोहाल का 56 साल का व्यक्ति, फीलखाना का 60 साल के वृद्ध भी संक्रमित हैं। परमपुरवा के 55 साल के व्यक्ति, मनीराम बगिया की 43 साल की महिला और 40 साल का व्यक्ति, कैनाल रोड के 33 साल का युवक, हालसी रोड का 33 साल का युवक, सिविल लाइंस की 40 साल की महिला, पतारी के 40 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।

दौलतपुर के 38 साल के व्यक्ति, मगरासा की 29 साल की महिला, शीतलपुर के 32 साल के युवक, कमला टावर की 25 साल की युवती और पांच साल का बच्चा पॉजिटिव मिला है। नौबस्ता की 50 साल की महिला, परमट के 57 साल और 39 साल के व्यक्ति, जेएलआर कैंपस की 37 साल की महिला, ग्वालटोली की 24 साल की युवती, रतनपुर कॉलोनी की 53 साल की महिला संक्रमित मिली है। पनकी के 43 साल के पुरुष, सिविल लाइंस के 29 साल और ग्वालटोली के 22 साल के युवक, उन्नाव की 28 और 31 साल की युवती फर्रुखाबाद के 50 साल के व्यक्ति, ग्वालटोली का 46 साल का व्यक्ति, गांधीग्राम का 37 साल और बिधनू के 33 साल के व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed