फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोविड प्रोटोकाल में होगी मतगणना, नहीं फटक सकेंगे समर्थक

Fri, 30 Apr 2021 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
corona
पुखरायां (कानपुर देहात)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की होने वाली मतगणना में सभी की निगाहें टिकी हैं। सभी प्रत्याशी व समर्थक अपनी जीत का दंभ भर रहे हैं। दो मई रविवार को होने वाली मतगणना में इस बार समर्थकों की भीड़ जुटती नहीं दिखाई देगी। प्रत्याशी विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। मतगणना के चलते कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार करने की तैयारी की है। सिर्फ प्रत्याशी या फिर उसके नामित एजेंट मतगणना स्थल पर नजर आएंगे। अन्य को घरों से निकलने की इजाजत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार की शाम से मंगलवार की सुबह तक का लॉकडाउन लगाया गया है। इसी दौरान रविवार को मतगणना संपन्न कराई जानी है। हमेशा की तरह प्रत्याशियों के समर्थक भीड़ जुटाकर मतगणना स्थल के आस पास नहीं फटक सकेंगे। जिनको मायूस रहना पड़ेगा। किसी भी समर्थक को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। परिणामों की जानकारी व घर बैठे साथियों से प्राप्त कर सकेंगे। कहीं पर किसी प्रकार की नारेबाजी करना और एकत्रित होने के साथ मिष्ठान वितरण व माला पहनाने पर रोक रहेगी। यदि कोई भी ऐसी हरकत करते पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सड़क पर निरंतर पुलिस व पीएसी के जवानों की गश्त रहेगी। तहसीलदार रामशंकर वर्मा ने बताया कि मतगणना के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वीकली लॉकडाउन होने से भीड़भाड़ पर रोक रहेगी। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का खाका तैयार कर लिया गया है। अमरौधा के ग्रामपंचायतों की मतगणना पुखरायां के आरएसजीयू इंटर कॉलेज परिसर और मलासा विकास खंड के ग्राम पंचायतों की मतगणना मोहम्मदपुर के श्रीकृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज में संपन्न कराई जाएगी। सोमवार को भी लॉकडान होने के कारण किसी प्रकार की प्रतिक्रिया पर रोक रहेगी। उन्होंने सीओ प्रभात कुमार, कोतवाल रामबहादुर पाल और पुलिस बल के साथ मतगणना केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं के पूर्ण होने का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed