फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव

Fri, 19 Jun 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
corona
corona - फोटो : PUKHRANYA
पुखरायां (कानपुर देहात)। अमरौधा के रनियां गांव में दिल्ली से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। गुरुवार को गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। संपर्क में आए परिवार के सात लोगों को आरएसजीयू पीजी कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया है। युवक को गजनेर अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

युवक पश्चिमी दिल्ली के मॉल में काम करता है। एक वर्ष से पत्नी और पुत्र के साथ वहीं रहता रहा। वह 14 जून की रात गांव रनियां पहुंचा। 15 जून की सुबह पुखरायां सीएचसी में अपना और पत्नी का सैंपल दिया।
विज्ञापन

डॉक्टर ने होम क्वारंटीन किया था। युवक की रिपोर्ट गुरुवार को पॉजिटिव आई। एसडीएम राजीव राज और कोतवाल चंद्र शेखर दुबे स्वास्थ्य टीम के साथ गांव पहुंचे। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी, डेढ़ वर्षीय बेटा, माता, पिता, दो बहन और एक भाई संपर्क में रहे हैं। एसडीएम राजीव राज ने बताया कि गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। गांव में आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। रास्तों को सील कर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गांव को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रनियां गांव के रास्तों पर पांच बैरियर बनाए गए हैं। इससे कोई गांव के बाहर और बाहर से गांव के अंदर कोई नहीं जा सकेगा। बैरियर पर तैनात राजस्व और पुलिस के कर्मचारी पूरी नजर रखेंगे। लेखपाल शिवानी वर्मा ने बताया कि गांव में आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है। गांव के प्रत्येक व्यक्ति की हालत की पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यदि किसी को कोई परेशानी होगी तो उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed