फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: हैलट के जनरल वार्ड में ढाई घंटे घूमा कोरोना पॉजिटिव, सैकड़ों लोगों के संपर्क में आने की आशंका

Thu, 16 Apr 2020 01:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Apr 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Corona-positive patient wandering for two and a half hours in the general ward of Hallet
हैलट के जनरल वार्ड में ढाई घंटे घूमा कोरोना पॉजिटिव मरीज - फोटो : amar ujala
कोरोना से मरने वाला कर्नलगंज का कपड़ा कारोबारी हैलट में भर्ती होने से पहले करीब ढाई घंटे तक जनरल वार्ड और इमरजेंसी में घूमता रहा था। हैलट प्रशासन की लापरवाही के चलते वह सैकड़ों लोगों के संपर्क में आया। पुलिस की जांच में हुए इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

 
Corona-positive patient wandering for two and a half hours in the general ward of Hallet
सोमवार को हैलट में हुई थी मौत - फोटो : amar ujala
अब इन सैकड़ों लोगों का पता लगाना चुनौती बन गया है। इससे आशंका है कि संक्रमण की चेन न बन जाए। तबीयत बिगड़ने पर कारोबारी को शनिवार रात करीब 11:30 बजे चुन्नीगंज स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर और कोरोना जैसे लक्षण उभर आने पर उसे रविवार को हैलट रेफर कर दिया गया।

 
Corona-positive patient wandering for two and a half hours in the general ward of Hallet
सोमवार को हैलट में हुई थी मौत, मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई - फोटो : amar ujala
शाम करीब छह बजे मरीज हैलट पहुंचा। कोरोना संदिग्ध होने के बावजूद हैलट प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान वह करीब ढाई घंटे तक इधर उधर घूमता रहा। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, कर्मचारियों, तीमारदारों आदि के संपर्क में आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona-positive patient wandering for two and a half hours in the general ward of Hallet
हैलट प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने - फोटो : amar ujala
मरीज के जनरल वार्ड में घूमने की जानकारी हुई तो पुलिस ने हैलट प्रशासन के अधिकारी से फोन पर बातचीत की। उनको चेताया कि कोरोना संदिग्ध मरीज घूम रहा है, भविष्य में बड़ी दिक्कत हो सकती है। यह भी बताया गया कि मरीज जमातियों के संपर्क में भी रहा है। तब जाकर हैलट प्रशासन ने उसे रात करीब 8:30 बजे कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया। सैंपल लेकर जांच को भेजा।

 
विज्ञापन
Corona-positive patient wandering for two and a half hours in the general ward of Hallet
हैलट में संक्रमण विभाग की ओर जाते डॉक्टर - फोटो : amar ujala
सोमवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो हड़कंप मच गया। मरीज के परिजनों का कहना था कि निजी अस्पताल में एक दिन भर्ती रहा। मगर पुलिस की जांच में तीन दिन भर्ती होने की जानकारी मिली है। आशंका है कि मेडिकल हिस्ट्री में हेरफेर किया गया है। हालांकि पुलिस तीन दिन के हिसाब से अस्पताल में आने जाने वालों का विवरण तैयार कर रही है।

मरीज जनरल वार्ड में गया था। इसकी जानकारी हुई है। किसके-किसके संपर्क में रहा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed