फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona patients discharged from hospital

9-5-2020 कोरोना मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
Corona patients discharged from hospital
(पुलकित) फोटो ओपी कोरोना के तीन मरीजों को मिली छुट्टी - किदवई नगर के चन्द्र गंगा अपार्टमेंट के रहने वाले है सभी, एक मरीज की पहले ही हो चुकी है छुट्टी संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। किदवई नगर एच टू ब्लॉक स्थित चंद्रगंगा अपार्टमेंट में रहने वाले तीन और कोरोना मरीजों को शनिवार को काशीराम ट्रामा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। अब तीनो लोग पूरी तरह से स्वस्थ है। अपार्टमेंट के लोगों ने घंटा, घड़ियाल व फूलों की वर्षा कर मरीजों का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान इलाके के लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया। बताते चलें चंद्रगंगा अपार्टमेंट में रहने वाले वीरेंद्र अग्रवाल जब हांगकांग से लौटे तो उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद परिजनों व क्षेत्र के अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए। जिसमें वीरेंद्र अग्रवाल के बेटे मनन अग्रवाल, भाभी सीमा अग्रवाल व पड़ोसी मंजू केडिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इन लोगों को काशीराम ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। बीती 30 अप्रैल को वीरेंद्र अग्रवाल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद अन्य मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें भी छुट्टी दी गई है। हालांकि सभी ने अपने आप को एक अलग कमरे में रखा है। स्वागत के मौके पर वीरेंद्र अग्रवाल ने भी ताली बजाकर मरीजों का स्वागत किया और उन्हें आगे भी एहतियात बरतने की सलाह दी। मंजू केडिया ने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है बल्कि हमें साफ सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed