{"_id":"5eb06c878ebc3e906b601b23","slug":"corona-kanpur-city-news-knp558507685","type":"story","status":"publish","title_hn":"डफरिन में जच्चा-बच्चा को कोरोना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डफरिन में जच्चा-बच्चा को कोरोना का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डफरिन अस्पताल में कोरोना के सिम्टमैटिक (जिन मरीजाें में बीमारी के लक्षण दिखें) और एसिम्टमैटिक (जिन मरीजों में लक्षण न दिखें) मरीजों से जच्चा बच्चा, तीमारदारों के साथ-साथ डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को भी संक्रमण का खतरा है। इसके मद्देनजर सोमवार को अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीबी सिंह ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर निदेशक डॉ. आरपी यादव को पत्र लिखकर दिशा निर्देश मांगे हैं।
डफरिन में कोरोना संक्रमित पांच महिलाएं भर्ती हैं। इनमें से हॉटस्पॉट कुली बाजार की दो महिलाओं ने 3 मई को ऑपरेशन से बच्चों को जन्म दिया है। जबकि परमपुरवा में रहने वाली कोरोना संक्रमित गर्भवती का ऑपरेशन एक मई को सामान्य मरीजों की तरह जनरल ऑपरेशन थियेटर में हुआ। इससे अस्पताल के डॉक्टरों, कर्मचारियों, मरीजों, तीमारदारों आदि के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक का कहना है कि यदि कोरोना संक्रमित सभी महिला मरीजों को अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल में ही भर्ती कराया जाए और उनके अस्पताल में भर्ती संक्रमित मरीजों को भी वहीं शिफ्ट कर दिया जाए तो अन्य लोग खतरे से बच सकते हैं।