फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona in Kanpur: record 917 positive found, four deaths from corona, active case crosses four thousand

Corona In Kanpur: रिकॉर्ड 917 पॉजिटिव मिले, कोरोना से चार मौतें भी, एक्टिव केस चार हजार के पार

Sun, 11 Apr 2021 09:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 11 Apr 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Corona in Kanpur: record 917 positive found, four deaths from corona, active case crosses four thousand
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लापरवाही की वजह से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा खतरनाक गति पकड़ चुका है। रोज रिकार्ड मरीज मिल रहे हैं। रविवार को 917 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। ये अब तक के सर्वाधिक संक्रमित हैं। इससे पहले शनिवार को 647 मरीज मिले थे। चार मरीजों की मौत भी हुई है।
विज्ञापन


कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 888 हो गया है। नगर में एक्टिव केस 4051 हो गए हैं। कोरोना संक्रमित तीन रोगियों की मौत हैलट और एक की रामा मेडिकल कालेज में हुई है। दबौली के रहने वाले 30 साल के युवक में सिर्फ कोरोना के लक्षण रहे हैं। घाटमपुर की 37 साल की महिला को कोरोना संक्रमण केे अलावा डायबिटीज थी।
विज्ञापन

 

जूही की 75 साल की वृद्धा में भी कोरोना के गंभीर लक्षण थे। संक्रमण के बाद दोनों तरफ फेफड़ों में निमोनिया हुआ और गुर्दे फेल हो गए। रामा में मरने वाले 41 साल के एक रोगी में कोरोना के ही लक्षण रहे हैं। संक्रमण से गुर्दे खराब हुए और उपचार के दौरान मौत हो गई।

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि कोविड गाइड का पालन करें। मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन करें जिससे संक्रमण की चेन टूटे। नगर में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 789 हो गई है। इनमें 32 हजार 850 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं।

रविवार को 138 लोगों ने और कोरोना से जंग जीती। अस्पतालों में चार और होम आइसोलेशन में 134 संक्रमण मुक्त हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 5581 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए। विशेष सर्विलांस अभियान के तहत 576 और रूटीन में 5005 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed