{"_id":"60829a270fe147344f7b7f36","slug":"corona-in-kanpur-600-more-beds-to-be-increased-in-two-covid-hospitals-graph-of-deaths-increasing-continuously","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona In Kanpur: दो कोविड अस्पतालों में बढ़ेंगे 600 और बेड, लगातार बढ़ रहा मौतों का ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Kanpur: दो कोविड अस्पतालों में बढ़ेंगे 600 और बेड, लगातार बढ़ रहा मौतों का ग्राफ
Fri, 23 Apr 2021 03:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 23 Apr 2021 03:28 PM IST
सार
बेड न मिलने की वजह से कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 24 अस्पतालों को कोविड स्टेटस का दर्जा देने के बाद भी हालातों में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश कानपुर में बेड न मिलने की वजह से कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। 24 अस्पतालों को कोविड स्टेटस का दर्जा देने के बाद भी हालात में सुधार नहीं है। ऐसे में कमिश्नर डॉ. राज शेखर ने शहर के दो बड़े कोरोना हॉस्पिटल नारायणा और रामा में करीब 600 बेड और बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक इन अस्पतालों में धीरे धीरे करके बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जितने बेड बढ़ाए जाएंगे उससे पहले उनके लिए ऑक्सीजन व अन्य चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए तीन स्तर पर बेडों की व्यवस्था की जाएगी।
पहले चरण में प्रशासन आवश्यकतानुसार निजी अस्पतालों को अधिग्रहित कर उन्हें कोविड स्टेटस का दर्जा देगा। जब निजी अस्पताल कम पड़ जाएंगे तो रामा और नारायणा में 600 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था होगी। इसके भी राहत न मिली तो तीसरे चरण में निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में अस्थायी कोविड हॉस्पिटल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कमिश्नर डॉ. राज शेखर ने बताया कि यह भविष्य को देखते हुए तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि अगले कुछ हफ्तों में संक्रमण अपने चरम पर होगा। इसके बाद सितंबर में इसकी तीसरी लहर आ सकती है। अभी प्लान करेंगे तब जाकर उस दौर की स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे।