फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona curfew also got weekly market

कोरोना कर्फ्यू में भी लगी साप्ताहिक बाजार

Thu, 20 May 2021 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Corona curfew also got weekly market
पुखरायां। संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए कोरोना कर्फ्यू का क्षेत्र में पालन नहीं हो पा रहा है। कस्बे में बुधवार को साप्ताहिक बाजार का दिन होने के चलते काफी संख्या में सब्जी विक्रेता व अन्य दुकानदार मंडी परिसर पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां पर कर्मचारियों ने बाजार लगाने से मना किया तो विक्रेताओं ने मंडी गेट से सड़क किनारे दुकानें सजा लीं। इसकी जानकारी पर आसपास क्षेत्र से काफी संख्या में लोग जुट गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने के नियमों की जमकर अनदेखी हुई। सड़क किनारे बाजार लगने व भीड़ जुटने के बाद भी कोई पुलिस कर्मी बाजार हटवाने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू लगाए जाने के बाद भी लोग नियमों को मानने के लिए तैयार नहीं हैं। बुधवार को कस्बे की साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण बड़ी तादात में सब्जी विक्रेता व अन्य दुकानदार मंडी परिसर पर पहुंच गए। मंडी कर्मचारियों ने परिसर में बाजार लगाने से दुकानदारों व सब्जी विक्रेताओं को मना कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने मंडी गेट से सड़क किनारे अपनी दुकानें लगा लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार लगी होने की जानकारी होते ही आसपास क्षेत्र से लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने के नियम फेल होते दिखे। वहीं पुलिस बाजार हटवाने व नियमों का पालन कराने में सक्रिय नहीं दिखाई दी। दोपहर बाद दुकानदारों ने जब दुकानें समेटनी शुरू की तब भीड़ भी कम हुई। यही हाल कस्बे में मेन रोड का भी रहा।
जहां पुलिस की गश्त के बाद भी लोग नियमों की अनदेखी करते नजर आए। आलम यह रहा कि कम लोग ही मास्क लगाए दिखाई दिए। एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि कोतवाल को सख्ती बरतने का निर्देश दिया गया है।
तीन दुकानदारों से वसूला जुर्माना
रसूलाबाद। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए एसडीएम ने पुलिस बल के साथ कस्बे का भ्रमण किया। इस दौरान तीन दुकानें खुली होने पर दुकानदारों को हिरासत में ले लिया गया। जुर्माना वसूली के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
बुधवार को एसडीएम अंजू वर्मा ने पुलिस बल के साथ रसूलाबाद बाजार, लहरापुर, कानपुर, झींझक रोड पर भ्रमण किया। इस दौरान तीन दुकानें खुली मिली। एसडीएम ने पुलिस को तीनों दुकानदार को हिरासत में लेने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकानें निर्धारित समय पर ही खोलें। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाद में हिरासत में लिए गए दुकानदार से एक-एक हजार का जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को देखते हुए कृषि यंत्र, उनकी मरम्मत केंद्र एवं बीज दुकानें सुबह सात बजे से 11 बजे तक खुलेंगी।
पांच दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट
पुखरायां। कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने पर पांच दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कोतवाल रामबहादुर पाल ने बताया कि गश्त के समय कस्बे में कुछ दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर भीड़ एकत्रित किए नजर आए। इससे कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन हो रहा था।

पुलिस के पहुंचने पर दुकानें बंद करके दुकानदार इधर उधर चले गए। इस पर वैष्णों फर्नीचर, त्रिवेणी अलमारी की दुकान, राज कलेक्शन प्वाइंट, वारिशी फुटवियर व इलाहाबाद स्वीट्स की दुकानों के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं देर शाम सीओ प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ कस्बे में गश्त करके लोगों का हिदायत देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed