{"_id":"5e876dc78ebc3e768d063c6c","slug":"corona-case-update-six-people-of-tablighi-jamaat-are-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"तब्लीगी जमात के छह लोग कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली, गुजरात, ईरान, अफगानिस्तान के रहने वाले हैं संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तब्लीगी जमात के छह लोग कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली, गुजरात, ईरान, अफगानिस्तान के रहने वाले हैं संक्रमित
Fri, 03 Apr 2020 10:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
तब्लीगी जमात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में तब्लीगी जमात के छह लोग कोरोना पॉजीटिव आए हैं। इनमें चार लोग दिल्ली और गुजरात के रहने वाले हैं, एक ईरान और एक अफगानिस्तान का रहने वाला है। ये सजेती के बरीपाल, कानपुर देहात के गजनेर और सैंथा और बाबूपुरवा समेत अन्य क्षेत्रों की मस्जिदों में रहे थे।
इनके संक्रमित होने की घोषणा प्रशासन की ओर से कर दी गई है। केजीएमयू की सूची में जो छह जमाती कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं उनमें एक रोगी 57, दूसरा 50, तीसरा 27, चौथा 53, पांचवा 64 और छठवां रोगी 44 साल का है।
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला का कहना हैं कोरोना संक्रमित जमातियों को तत्काल नारायणा रिसर्च हॉस्पिटल से हैलट के मैटरनिटी ब्लाक के कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इन रोगियों को गुरुवार को ही हैलट केे कोरोना वार्ड सेे नारायणा रिसर्च हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को कुल 27 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई है, उनमें ये जमाती पॉजीटिव निकले हैं। बता दें कि जमातियों के अलावा भी कोरोना संदिग्ध अन्य लोगों की रिपोर्ट केजीएमयू जांच के लिए भेजी गई थी। इनकी रिपोर्ट का अभी पता नहीं है। कोरोना संक्रमित रोगियों के संपर्क में आने वालों की तलाश में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुट गई हैं।