{"_id":"5ef8f55f8ebc3e42e57b6fa6","slug":"corona-akbarpur-news-knp5681637129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइज कराने के बाद फरियादियों को थाने में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइज कराने के बाद फरियादियों को थाने में एंट्री
विज्ञापन
सट्टी थाना में फरियादी के हाथ सैनिटाइज कराते पुलिस कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
राजपुर (कानपुर देहात)। सट्टी थाना परिसर में कोविड केयर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। थाने में आने वाले फरियादियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रविवार को सट्टी थाने में परिसर में कोरोना हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
डेस्क पर तैनात महिला सिपाही शालू गौतम ने थाने में आने वाले फरियादियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया।
हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर, मास्क व साबुन की व्यवस्था की गई है। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि थाना परिसर में आने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।
थाना के कर्मचारियों आगंतुकों व फरियादियों को आरोग्य सेतु एप व आयुष कवच एप डाउनलोड करने व इसका सक्रिय तौर पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।