फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona Active Case In Kanpur: Corona positive Woman found in Mumbai flight

Corona Active Case In Kanpur: मुंबई फ्लाइट से आई महिला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 20 Mar 2021 09:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Mar 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Corona Active Case In Kanpur: Corona positive Woman found in Mumbai flight
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर दूसरे दिन शनिवार को भी एक महिला यात्री कोरोना संक्रमित मिली। वह अपने रिश्तेदार के घर मुंबई गई थी। वापसी पर चकेरी एयरपोर्ट पर उसका एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव आया, जिस पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर टीम ने महिला को घर में ही क्वारंटीन करा दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी मुंबई फ्लाइट से आया एक यात्री पॉजिटिव निकला था। शनिवार को मुंबई फ्लाइट से 139 यात्री चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। 48 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। इसमें से एक महिला बांसमंडी के आलम मार्केट निवासी कोरोना संक्रमित मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाकाई लोगों को सूचना दी और महिला को घर में ही होम आइसोलेट करा दिया गया है। एयरपोर्ट पर लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित यात्रियों की वजह से एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन


80 फीसदी से ज्यादा नहीं बैठेंगे फ्लाइट में
मुुंबई की फ्लाइट में कम यात्री आएं और जाएं, इसलिए इसकी क्षमता घटाकर 80 फीसदी कर दी गई है। मतलब कि 80 प्रतिशत सीटों से ज्यादा सीटें बुक नहीं होंगी। सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से वह सीटें खाली रहेंगी। 189 सीटर फ्लाइट में अधिकतम 152 यात्री ही सफर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed