मौलाना का विवादित भाषण: 15 अगस्त को उगला देश विरोधी जहर, पुलिस ने सिर्फ औपचारिकता पूरी की, पढ़ें पूरा मामला
Hardoi Crime: किसी जागरूक व्यक्ति ने इसे ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन टड़ियावां पुलिस हीलाहवाली करती रही। मामले में न केस दर्ज किया और न ही कार्रवाई की।
विस्तार
हरदोई जिले के गोपामऊ कोतवाली क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पर एक मदरसे में भड़काऊ देश विरोधी भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो का संज्ञान लेकर टड़ियावां पुलिस ने आरेपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर औपचारिकता पूरी कर दी।
जानकारी के अनुसार, गोपामऊ कस्बे के लालपीर मस्जिद स्थित मदरसा में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौलाना अब्दुर्रहमान जमाई ने भाषण दिया था। इस भाषण में उसने देश की आजादी को लात मारने समेत कई आपत्तिजनक और देश विरोधी बातें कहीं।
साथ ही देश के खिलाफ भड़काऊ बातें भी कहीं। खुद ही इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसी जागरूक व्यक्ति ने इसे ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन टड़ियावां पुलिस हीलाहवाली करती रही। मामले में न केस दर्ज किया और न ही कार्रवाई की।
नगर पालिका अध्यक्ष पर केस के उठने लगी मांग
गुरुवार रात शाहाबाद में नगर पालिका अध्यक्ष नसरीन बानो और उनके पति पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू के खिलाफ तिरंगा का अपमान करने का मामला दर्ज हुआ, तो नफरती भाषण देने वाले मौलाना के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग तेज हो गई। इसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर कार्रवाई की औपचारिकता पूरी कर दी।