फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contractor's death: FIR against father-son duo running The Water Box swimming pool

ठेकेदार की मौत: द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल के संचालक पिता-पुत्र पर एफआईआर

Tue, 24 Jun 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 11:27 PM IST
सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगवां स्थित रिसॉर्ट के स्वीमिंग पूल में रविवार देर रात हादसा हुआ। इसमें चार फीट गहरे स्वीमिंग पूल में ठेकेदार की डूबकर मौत हो गई। पूल के संचालक पिता-पुत्र पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Contractor's death: FIR against father-son duo running The Water Box swimming pool
पूल में डूबकर ठेकेदार की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्विमिंग पूल में डूबकर नगर निगम के ठेकेदार की मौत के मामले में पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर पूल संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट सनिगवां चौकी के दरोगा अजय यादव की ओर से दर्ज कराई गई है। अजय के अनुसार शिखर सिंह (24) के स्विमिंग पूल में डूबने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


घटना के बाद जब पुलिस ने स्विमिंग पूल में तैराकी के लिए लाइफ जैकेट, नियुक्त प्रशिक्षक व लाइव सपोर्ट समेत तैराकी के अन्य उपकरण दिखाने के लिए कहा तो संचालक कुछ भी नहीं दिखा सका। इस कारण ठेकेदार की जान जाने में लापरवाही मानी जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि स्विमिंग पूल के मालिक नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पृथ्वी सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

Contractor's death: FIR against father-son duo running The Water Box swimming pool
पूल में डूबकर ठेकेदार की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद से पूल बंद
घटना के बाद से ही सोमवार और मंगलवार को पूल बंद रहा। सूत्रों ने बताया कि संचालक मृतक शिखर के परिवार वालों को फोन कर कार्रवाई न करने की गुहार लगाता रहा। नाम ने छापने की शर्त पर पूल जाने वाले लोगों ने बताया कि स्विमिंग पूल में नहाने के बाद वहीं बाहर टेबल पर खाना और शराब परोस दी जाती थी।

 

Contractor's death: FIR against father-son duo running The Water Box swimming pool
पूल में डूबकर ठेकेदार की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
बहन बोली, स्वीमिंग पूल में सेफ्टी वॉल भी नहीं
डूबने की घटना के बाद शिखर की बहन कॉस्मोलॉजिस्ट अनामिका सिंह और दोस्त अंकित, कृष्णा, देवेंद्र, शिवम, भोलू व निखिल ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब पिलाई जाती है। आरोप लगाया कि स्वीमिंग पूल में कोई सेफ्टी वॉल नहीं थी।
विज्ञापन

Contractor's death: FIR against father-son duo running The Water Box swimming pool
शिखर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूल पर लाइट बंद कर दी गई और किसी भी कर्मचारी ने उनकी मदद की। वहीं, घटना के बाद बेटे को याद कर बार-बार मां बीनू बिलखती रहीं। वहीं, पिता शैलेंद्र भी सिसकते रहे। घटना के बाद से घर पर मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed