फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contract workers, upset over the delay in receiving their honorarium, submitted a memorandum to the Additional Magistrate.

Kanpur News: मानदेय मिलने में देरी से नाराज संविदा कर्मियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Sat, 14 Feb 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 14 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Contract workers, upset over the delay in receiving their honorarium, submitted a memorandum to the Additional Magistrate.
कानपुर देहात। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में काम कर रहे संविदा कर्मियों ने वेतन समय पर न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन सीएमओ व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंप कर समस्याओं के निस्तारण की मांग की। तय समय में मांगे पूरी न होने पर कार्य न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष भोलेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह एनएचएम के तहत कार्य करने वाले संविदा कर्मी कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिखा संखवार को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष भोलेंद्र सिंह ने बताया कि छह महीनों से महीनों से वेतन समय पर नहीं मिल रहा है। संगठन महामंत्री डॉ. आशीष अवस्थी ने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो दाम नहीं तो काम नहीं का फार्मूला अपनाते हुए काम बंद कर दिया जाएगा। संगठन के संयोजक रत्नेश बाजपेई ने बताया कि छह महीने पहले पोर्टल बदलने के बाद से यह समस्या लगातार आ रही है। कभी लिमिट शून्य, कभी बिल फेल तो कभी बजट का अभाव बताकर वेतन रोका जा रहा है।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष, डॉ यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि संविदा कर्मी स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ है लेकिन संविदा कर्मियों की स्थिति सुधारने के लिए कोई भी प्रयास शासन स्तर पर नहीं किया जा रहा है। समय पर सैलरी ना मिलने से कर्मचारी का मनोबल भी गिरता है। सभी ने कहा यदि मांग समय पर पूरी नहीं ही तो संविदा कर्मी कार्य न करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद कर्मचारियों ने एक ज्ञापन सीएमओ डॉ. एके सिंह को भी सौंपा यहां राजेंद्र यादव, राजू साहू, राकेश, शिवम, निवेदिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed