{"_id":"6a65fd522b6948bff8083bae","slug":"contract-worker-hangs-himself-after-an-argument-with-his-wife-while-intoxicated-2026-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जितेश की मौत से उजड़ा परिवार: नशे में पत्नी से हुई कहासुनी के बाद संविदा कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेश की मौत से उजड़ा परिवार: नशे में पत्नी से हुई कहासुनी के बाद संविदा कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान
Sun, 26 Jul 2026 06:01 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:01 PM IST
सार
Banda News: संविदाकर्मी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना कोतवाली क्षेत्र के ओरन मार्ग मूसानगर की है।
विज्ञापन
जितेश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद संविदा कर्मी ने रात में घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह पिता ने देखा तो जानकारी हो सकी। कोतवाली क्षेत्र के ओरन मार्ग मूसानगर निवासी रामजीत ने बताया कि उसके पुत्र जितेश (31) बीते शनिवार की देर रात नशे में घर आया था। घर में पत्नी रोशनी से शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद जितेश कमरे में सोने के लिए चला गया।
रविवार को सुबह पांच बजे पिता रामजीत ने देखा तो वह अपने कमरे में पंखे के सहारे रस्सी से फंदे से लटका था। परिजन ने उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने बताया कि उसका पुत्र नशे का आदी था। नशे के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। जितेश राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में संविदा कर्मी था। दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था।

Trending Videos
उसका एक पांच वर्षीय पुत्र आनव है। पिता रामजीत सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी हैं। घर में मां ब्रजरानी हैं। कोतवाली प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि शराब पीने को लेकर घरेलू विवाद के चलते युवक ने नशे में खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।