{"_id":"6aca84202b3467540e0b2af9","slug":"maa-sherawali-will-be-enshrined-in-a-thousand-pandals-banda-news-c-212-1-mah1012-153234-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एक हजार पंडालों में विराजेंगी मां शेरावाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एक हजार पंडालों में विराजेंगी मां शेरावाली
विज्ञापन
फोटो-9- अतर्रा के लाई मंडी में सजा पंडाल। संवाद
- धूमधाम से प्रतिमाओं को लेकर पहुंच रहे श्रद्धालू
- रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएंगे दरबार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शारदीय नवरात्र के शुभारंभ के साथ रविवार से जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम शुरू हो जाएगी। शहर से लेकर कस्बों तक पंडालों में मां शेरावाली विजाजेंगी। जिले में करीब एक हजार स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं। बांदा शहर में करीब 300 स्थानों पर मां के दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए तैयार हो रहे हैं।
महेश्वरी देवी मंदिर, बाबूलाल चौराहा स्थित काली मां मंदिर, रामलीला मैदान, पदमाकर चौराहा, छावनी तिराहा, अतर्रा चुंगी, मवई बाईपास, कालू कुआं, कोतवाली नगर और बैंक ऑफ बड़ौदा रोड स्थित दुर्गा बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजन की तैयारियां की गई है। पंडालों को रंग-बिरंगी झालरों और विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। अतर्रा में बांदा रोड स्थित लाई मंडी और गांधी चौक से नरैनी मार्ग, बाउर बाजार तक भी सजावट की गई है। नवरात्र शुरू होते ही मंदिरों और पंडालों में सुबह-शाम पूजा-अर्चना, आरती और भजन के साथ मां के जयकारे गूंजेंगे।
-- -- --
सप्तमी से बढ़ेगी भीड़, यातायात संभालना चुनौती
नवरात्र में सप्तमी, अष्टमी और नवमी को प्रमुख मंदिरों और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने की संभावना है। शाम के समय महेश्वरी देवी चौक और बांदा-प्रयागराज मार्ग सहित प्रमुख स्थलों पर आवागमन का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौती होगी।