फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Villagers reluctant to speak up in double murder case; three-hour investigation

Banda News: दोहरे हत्याकांड में मुंह खोलने को तैयार नहीं ग्रामीण, तीन घंटे जांच

Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villagers reluctant to speak up in double murder case; three-hour investigation
-एसआईटी ने गांव पहुंचकर लोगों से की बातचीत
विज्ञापन

- प्रकरण में बात करने से भी इंकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। कोतवाली नरैनी क्षेत्र के नंदवारा गांव में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच में लगी एसआईटी ने शनिवार को तीन घंटे तक जांच की। इस दौरान टीम ने गांव के लोगों से बातचीत कर हत्याकांड की असली वजह पता करने का प्रयास किया। बताया गया कि पीड़ित परिवार के अलावा अब तक किसी बाहर के व्यक्ति ने कोई भी बयान नहीं दिया है और मुंह खोलने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस अपने परिचितों के जरिए कुछ तथ्य जुटाने में जरूर कामयाब हुई है।
एसआईटी की जांच का केंद्र बच्चों की हत्या का सही समय, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दी गई जानकारी और आरोपियों की मौजूदगी, रंजिश और ठोस सबूतों पर है। इसमें अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की मौत का समय का आकलन करीब-करीब कर लिया गया है। आरोपियों की मौजूदगी को लेकर प्रमाण जुटाए जा रहे हैं। टीम का मानना है कि अगर आरोपियों ने दिनदहाड़े घटना की है तो उन्हें किसी ने तो देखा ही होगा और उनकी पीड़ित परिवार से कितनी गहरी रंजिश है, जिससे उन्हें यह घटना करनी पड़ी। आरोपियों की मौजूदगी व रंजिश के प्रमाण खोजने का प्रयास टीम लगातार कर रही है।
विज्ञापन

इसके लिए अब तक दो बार घटना का डेमाे यानी रिक्रिएशन कराया जा चुका है। जिससे यह पता चला कि बच्चे किस दशा में पानी में फेंके गए होंगे। उनकी चोट किस प्रकृति की है। टीम ने पीड़ित परिवार के वीडियो बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की मौजूदगी को लेकर गांव के लोगों से बातचीत कर रही है लेकिन अब तक कोई भी ग्रामीण अपना बयान नहीं दे सका है। ऐसे में एसआईटी को आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाने में और पसीना बहाना होगा। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि जांच टीम अपना काम कर रही है। हत्या में जो भी लोग शामिल थे, वह बच नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
निकाली जा रही सभी की कॉल डिटेल
पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े हर व्यक्ति की कॉल डिटेल निकाली है। इसमें आरोपियों के साथ ही पीड़ित पक्ष के लोग भी शामिल हैं। घटना के समय कौन-कौन व्यक्ति कहां थे और उन्होंने किससे और कितनी लंबी बातचीत की है। सभी नंबरों की बातचीत का अध्ययन पुलिस कर रही है। जैसे ही प्रकरण शांत होगा, पुलिस के पास नंबरों के आधार पर सवालों की एक लंबी लिस्ट तैयार होगी और इनका जवाब वह दोनों पक्षों से पूछेगी। जिससे घटना व इसके पीछे की साजिश का पता चल सकता है।
--------
हत्या और राजनीति के मिश्रण से उलझा मामला
दोहरे हत्याकांड के बाद जिस तरह से राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ। उसने इस मामले की हकीकत को उलझा दिया है। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड में प्रमाण जुटाने में कुछ समय जरूर लगेगा। घटना के बाद मामले को राजनीतिक तूल नहीं दिया जाता तो इसका खुलासा और सबूतों का संकलन काफी तेज होता।

--------
नंदवारा में आए दिन निकलती हैं लाशें, यहां रहते हैं हत्यारे...वीडियो वायरल
बांदा। दो सगे भाइयों की हत्या के बाद नरैनी थाना क्षेत्र का गांव नंदवारा सुर्खियों में है। शनिवार रात गांव की ही एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें महिला कह रही है कि नंदवारा में आए दिन लाशें निकलती हैं। यहां कोई फंदा लगाता है तो काई गोली खाकर मरता है तो किसी की हत्या होती है। यहां हत्यारे रहते हैं। आगे महिला कहती है कि वह तो फंस गई है, कोई भूल के नंदवारा में शादी न करे। एक मिनट का यह वीडियो है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed