फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contract lineman injured after falling from pole dies during treatment

Kanpur News: पोल से गिरकर घायल संविदा लाइनमैन की इलाज के दौरान मौत

Sat, 23 Aug 2025 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 23 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman injured after falling from pole dies during treatment
फोटो नंबर 5-राम सिंह (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। नेवल गांव में 15 दिन पहले पोल पर फाल्ट ठीक करते समय गिरकर घायल हुए संविदा लाइन मैन की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। फाल्ट की मरम्मत के दौरान वह करंट की चपेट में आने से गिरा था।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नसिरापुर गांव निवासी रामसिंह (35) संविदा पर लाइनमैन थे। छह अगस्त को नेवल स्थित एक चक्की में बिजली न आने पर मालिक विद्यासागर ने उन्हें फाल्ट सही करने के लिए बुलाया था। बिजली के खंभे पर चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे। तभी करंट लगने से वह पोल से गिरकर घायल हो गए थे। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज हो रहा था। गुरुवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मां कांती ने बताया कि बेटा अविवाहित था और डॉक्टर ने बेटे का बायां हाथ काट दिया था। बेटे की मौत से मां कांती, भाई राजबहादुर और हरिपाल बेहाल हैं। मृतक राम सिंह के पिता मुन्नीलाल भी संविदा पर लाइनमैन थे। आठ साल पहले फाल्ट ठीक करते समय उनकी भी इसी तरह हादसे में मौत हुई थी। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed