फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contract lineman died due to electric shock while repairing the line

Kanpur News: लाइन ठीक करते समय संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत

Wed, 04 Jun 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 04 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Contract lineman died due to electric shock while repairing the line
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के सेरूवा निवासी संविदा लाइनमैन मंगलवार को भागीरथपुर में नलकूप फीडर में आए फॉल्ट को ठीक कर रहे थे। इसी दौरान बिजली लाइन चालू होने से वह करंट की चपेट में आकर नीचे आ गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने सब स्टेशन ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सेरूवा निवासी संविदा लाइनमैन रमेश सिंह (50) अपने साथी सैथा निवासी संविदा कर्मी (अकुशल श्रमिक) अंकित अवस्थी के साथ सरवनखेड़ा फीडर के भागीरथपुर स्थित नलकूप लाइन में आए फॉल्ट को ठीक करने गए थे। जहां वह लाइन ठीक करते समय बिजली आपूर्ति शुरू होने से करंट की चपेट में आकर झुलस गए। अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे विक्रम उर्फ निखिल ने बताया कि पिता बीते 22 वर्षों से सरवनखेड़ा सब स्टेशन पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात थे। सोमवार की रात आई आंधी में नलकूप लाइन में फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

जिसे ठीक करने वह अपने साथी के साथ गए थे। आरोप है कि सबस्टेशन से शट डाउन लेकर पोल पर चढ़कर वह लाइन ठीक कर रहे थे। इसी दौरान बिजली आपूर्ति चालू हो गई जिससे वह करंट की चपेट में आ गए। ऑपरेटर की लापरवाही के चलते मौत होने का आरोप लगाया है। अनहोनी से पत्नी सुधा सिंह रो-रोकर बेसुध हो गई। उपखंड अधिकारी जैनपुर वीरेंद्र कुमार की सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरवनखेड़ा सब स्टेशन के अवर अभियंता मयंक सिंह राठौर ने बताया कि बिना शट डाउन लिए ही लाइनमैन पोल पर चढ़कर फॉल्ट सही कर रहे थे। लाइन सही करते समय बिजली नहीं आ रही थी। जैसे ही बिजली आई तो वह करंट की चपेट में आ गए। थानाध्यक्ष गजनेर प्रवीन यादव ने बताया कि फिलहाल परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

................
बिजली सबस्टेशन पर तैनात की गई पुलिस
लाइनमैन की मौत के बाद परिजन ने सब स्टेशन के ऑपरेटर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर सरवनखेड़ा सब स्टेशन पर कुछ पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। जिससे किसी भी तरह की अराजक स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed