कानपुर: दो माह से वेतन नहीं मिला, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय का किया घेराव
Kanpur News: दो माह से वेतन न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा संगठन के कम्युनिटी हेल्थ कर्मचारियों ने रामादेवी स्थित काशीराम ट्रामा सेंटर परिसर में सीएमओ कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और जल्द वेतन भुगतान की मांग की। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने “सीएचओ एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए। कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद वेतन भुगतान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है।
संविदा कर्मचारियों ने कहा कि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन समय से वेतन नहीं मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान समेत अपनी अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं मिल जाता और मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। सीएमओ कार्यालय के बाहर कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही।