फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Container driver had hatched a conspiracy to rob the fridge, four arrested

Kanpur News: कंटेनर चालक ने रची थी फ्रिज लूट की साजिश, चार गिरफ्तार

Sun, 14 Jan 2024 03:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:26 PM IST
विज्ञापन
Container driver had hatched a conspiracy to rob the fridge, four arrested
कानपुर देहात। नोएडा से हुगली कोलकाता जा रहे फ्रिज लदे कंटेनर से गायब हुए 14 फ्रिज के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। जिस गाड़ी से फ्रिज गायब हुए थे, उसी के चालक ने अपने साथियाें व एक इलेक्ट्रानिक दुकानदार के साथ मिल कर साजिश रची थी। पुलिस ने कंटेनर चालक समेत चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दो दिन पहले नोएडा से हुगली कोलकाता के लिए जा रहे फ्रिज लदे ट्रक के चालक ने सिकंदरा-संदलपुर मार्ग से फ्रिज लूट की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन कर आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक स्कार्पियों गाड़ी प्रकाश में आई। नंबर के आधार पर गाड़ी की पहचान संदलपुर निवासी अकरम राजा के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक से निकाले गए 14 फ्रिज संदलपुर हिसावा रोड स्थित एक गोदाम से बरामद किए। पूछताछ में ट्रक चालक रंजीत कुमार निवासी पालपुर थाना हैदरगढ़ जिला बाराबंकी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो राज खुला। ट्रक चालक अपने साथियों के साथ ट्रक से फ्रिज गायब कर लूट की साजिश रची थी। चालक रंजीत ने अन्य लोगों के नाम बताएं। इस पर पुलिस ने उसके साथी चालक रवींद्र कुमार निवासी हरपुरा थाना मंगलपुर, पुष्पेंद्र यादव निवासी हरनोट भोजपुर थाना पाली जिला अलीगढ़, चालक रंजीत कुमार, इलेक्ट्रानिक दुकानदार आकिब निवासी संदलपुर को गिरफ्तार किया है। इसमें रवींद्र उर्फ राजेश व पुष्पेंद्र के पास से एक-एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि खुलासा करने वाले सिकंदरा टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


घटना में शामिल अन्य की तलाश
एसपी ने बताया कि पूरी साजिश में शामिल कई अन्य के नाम भी प्रकाश में आए हैं। इनकी पुलिस तलाश कर रही है। अकरम अपने पिता असलम व छोटे भाई आकिब के साथ संदलपुर में इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाता है। उसके गोदाम से ही 14 फ्रिज बरामद किए गए। फ्रिज के ट्रक से गायब होने के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी राज इंडिया ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन, नौबस्ता कानपुर नगर के मैनेजर वीरेंद्र कुमार वाजपेयी ने ट्रक चालक समेत अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इस तरह रची साजिश
एसपी ने बताया कि पूछताछ में ट्रक चालक रंजीत ने बताया कि वह नोएडा में ट्रक ड्राइवरों के चक्का जाम के दौरान रविंद्र उर्फ राजेश जो स्वयं एक ड्राइवर है के संपर्क में आया था। रवींद्र ने उसे दूसरे चालक पुष्पेंद्र यादव से मिलवाया। रविंद्र हरपुरा मंगलपुर का रहने वाला है। वह पहले से अकरम राजा से परिचित था। रविंद्र ने रंजीत को ऑफर दिया कि कानपुर देहात में उसके एक मित्र अकरम राजा की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है उसे कुछ फ्रिज की जरूरत है। वह फ्रिज देगा तो उसे उसका हिस्सा दिया जाएगा। इसके बाद नोएडा से कोलकाता के लिए ट्रक लेकर चलने पर संदलपुर में फ्रिज उतारने की योजना बनाई। फ्रिज उतारने के बाद ट्रक रास्ते में बंद हो गया। इसके बाद रंजीत ने ट्रक से फ्रिज लूटने की सूचना दी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed