फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Consumers grappling with gas shortage

Kanpur News: गैस की किल्लत से जूझ रहे उपभोक्ता

Mon, 23 Mar 2026 01:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 23 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Consumers grappling with gas shortage
कानपुर देहात। जिले में गैस सिलिंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। तेल कंपनियों ने एजेंसियों को पिछले वर्ष की तुलना करते हुए 70 फीसदी सिलिंडरों के लोड देने का कोटा निर्धारित किया है। ऐसे में अधिकांश एजेंसियों का कोटा या तो खत्म हो गया है या फिर खत्म होने की कगार पर है। एजेंसी में ताला बंद होने की वजह से उपभोक्ता मायूस होकर वापस जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

आम दिनों में जनपद में प्रतिदिन 6616 घरेलू गैस सिलिंडर की खपत होती रही है। इसमें इंडेन गैस के 4200 उपभोक्ता हैं जबकि एचपी के 600 व भारत गैस के 1816 उपभोक्ता शामिल हैं। इस समय इनकी संख्या बढ़कर 7389 प्रतिदिन के हिसाब से हो गई है जो 779 अधिक है। गैस की किल्लत होने की अफवाह के चलते लोग सिलिंडरों को रिफिल कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। कंपनियों ने समस्या को देखते हुए कामर्शियल सिलिंडर पर रोक लगा दी है। वहीं घरेलू गैस के उपभोक्ताओं के लिए दूसरा सिलिंडर लेने के लिए 45 दिनों का अंतर तय किया हुआ है। इसके बावजूद भी आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन

एजेंसी संचालकों की माने तो अकबरपुर, पुखरायां, झींझक व सिकंदरा की एजेंसियों का कोटा पिछले वर्ष से तुलना करने के हिसाब से समाप्त हो चुका है। जबकि अन्य में भी लगभग यही स्थिति है। ऐसे में उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन लोड लेकर गाड़ी के न आने से मायूस होकर वापस जा रहे हैं। अकबरपुर के मोहम्मदपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक विमल कुमार तिवारी ने बताया कि सिलिंडर न होने के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। इससे एजेंसी को बंद रखा गया है। इसके लिए डीएम व डीएसओ से बात की गई है। अगले सिलिंडर का लोड आता है तो वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
वर्जन..........
उपभोक्ता की समस्या का समाधान करने के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। किसी प्रकार की समस्या होने पर फोन या स्वयं उपस्थित होकर बता सकते हैं, उसका समाधान किया जाएगा। अगर एजेंसियों पर सिलिंडर के लोड नहीं आ रहे हैं, तो कंपनी के विक्रय अधिकारी से वार्ता कर समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा। - अभिषेक कुरील, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed