फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of women's hostel stalled for five years in CSA

Kanpur News: सीएसए में पांच साल से महिला छात्रावास का निर्माण ठप

Wed, 26 Feb 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Construction of women's hostel stalled for five years in CSA
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय (सीएसए) में सीएंडडीएस की ओर से निर्माणाधीन तीन परियोजनाओं का जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को निरीक्षण किया। यहां 100 शैय्या महिला छात्रावास फंड न होने से पांच साल से अटका मिला। विद्युत सुधार का काम समय से नहीं पूरा हो पाया। वहीं, सीवेज सिस्टम परियोजना भी अटकी मिली। इस पर डीएम ने कार्यदायी संस्था से सुस्त चाल से हो रहे कार्य का कारण पूछा। इस पर डीएम ने प्रोजेक्ट मैनेजर सर्वेश पांडेय से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सबसे पहले सीएसए परिसर में करीब छह करोड़ रुपये से 100 शैय्या महिला छात्रावास का निरीक्षण किया। यहां 2.17 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद धनराशि न जारी होने पर पांच साल से काम ठप मिला। कई खामियां देख सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, रुका फंड उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही। इसके बाद जिलाधिकारी ने 2.42 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे विद्युत कार्य को देखा। कार्य अधूरा मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और माह के अंत तक काम पूरा करने को कहा। आखिरी में सीवर लाइन, भूमिगत जलाशय व ट्यूबवेल के कार्य को देखा। सीवेज सिस्टम को मजबूत करने के लिए आठ करोड़ की लागत से प्लांट बनाया जा रहा है। यहां भी काफी लेट काम होता मिला। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के बाद पीडब्लूडी और जल निगम से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed