फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of Siyari Nala bridge, widening of Ajanpur Indauti road started

Kanpur News: सियारी नाला पुल निर्माण, अजनपुर इंदौती सड़क का चौड़ीकरण शुरू

Tue, 28 Apr 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Construction of Siyari Nala bridge, widening of Ajanpur Indauti road started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रसूलाबाद। विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। इनमें औनाहा सिंहपुर से अजनपुर इंदौती तक सड़क का चौड़ीकरण और ताजपुर तरसौली में सियारी नाला पर पुल का निर्माण शामिल है। विधायक पूनम संखवार ने इन परियोजनाओं का शुभारंभ किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्य कराया जा रहा।
विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क चौड़ीकरण परियोजना पर 49.58 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क औनाहा सिंहपुर से अजनपुर इंदौती तक 21 किलोमीटर लंबी होगी। इसे सात मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा। वहीं, ताजपुर तरसौली में सियारी नाला पर एक पुल का निर्माण भी शुरू किया गया है। इस पुल के निर्माण पर 199.71 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

यह पुल क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन को और सुरक्षित बनाएगा। भूमि पूजन के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विमल मिश्रा, अवर अभियंता राधेश्याम यादव और तारिक उपस्थित रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष प्रताप सिंह, पंकज दुबे, अनिल सिंह, नरेश त्रिपाठी, परशुराम यादव और अमित सिंह गौर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed