{"_id":"5d91b13d8ebc3e013549a30b","slug":"construction-of-metro-station-will-start-in-kanpur-for-next-week","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: अगले सप्ताह से मेट्रो स्टेशनों का निर्माण शुरू, शहर पहुंची एफकॉन कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: अगले सप्ताह से मेट्रो स्टेशनों का निर्माण शुरू, शहर पहुंची एफकॉन कंपनी
Mon, 30 Sep 2019 04:52 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 30 Sep 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
लंबे समय से कागजों पर दौड़ रही मेट्रो परियोजना के धरातल पर उतरने की घड़ी करीब आ गई है। परियोजना के अंतर्गत आईआईटी से मोतीझील तक प्रस्तावित मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों का निर्माण अगले सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। मेट्रो ट्रैक और स्टेशन बनाने के लिए चयनित कंपनी एफकॉन ने मौके पर काम शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।
रविवार को कंपनी की क्रेन शहर आनी शुरू हो गई हैं। जीटी रोड पर नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के पास यह क्रेन खड़ी हैं। कंपनी प्रतिनिधियों की मानें तो मौसम साफ होते ही पाइलिंग (जमीन के अंदर खुदाई) का काम शुरू करा दिया जाएगा।

Trending Videos
आईआईटी से मोतीझील तक ट्रैक के साथ नौ मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। आईआईटी से लेकर रावतपुर तक मेट्रो का ट्रैक जीटी रोड के सेंट्रल वर्ज (डिवाइडर) पर बनना है। इसके लिए डिवाइडर पर पिलर बनाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ मीटर ऊंचाई वाले पिलर के लिए डिवाइडर पर दोगुनी गहराई तक पाइलिंग की जाएगी। यह क्रेन पाइलिंग के काम में इस्तेमाल होंगी। सोमवार तक तीन क्रेन शहर आ जाएंगी।
अब तक नहीं मिली कास्टिंग यार्ड की जमीन
लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन (एलएमआरसी) ने मेट्रो के कास्टिंग यार्ड के लिए हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनीवर्सिटी (एचबीटीयू) के नवाबगंज स्थित वेस्ट कैंपस की जमीन मांगी थी। इस संबंध में अब तक प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी नहीं की गई है। एलएमआरसी अधिकारियों के मुताबिक जल्द जमीन न मिलने पर काम प्रभावित हो सकता है।