फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   constituency of dimple yadav party in two parts

डिंपल के लोकसभा क्षेत्र में सपा हुई दो-फाड़, गड़बड़ाया सारा गणित

Sun, 29 Jan 2017 06:46 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 29 Jan 2017 06:46 AM IST
विज्ञापन
constituency of dimple yadav party in two parts
बिधूना में एलएस और गुड्डू वर्मा में बंट गई समाजवादी पार्टी
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के दो फाड़ हो चुके हैं। यहां रार अब किसी भी हालत में थमने का नाम नहीं ले रही है। सपा का सारा जातीय गणित गड़बड़ा गया है। 
विज्ञापन

यहां मुलायम के साढ़ू प्रमोद गुप्ता एलएस व दिनेश वर्मा दोनों ही टिकट मिलने का दावा करके वोट मांग रहे है। पार्टी भी यहां दो फाड़ नजर आ रही है। सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान एलएस को टिकट मिलने की बात कह रहे है। जबकि पार्टी कार्यालय से कोई अधिकृत सूचना जारी नही हुई है। बिधूना से सिटिंग विधायक प्रमोद गुप्ता एलएस सपा संरक्षक मुलायम सिंह के साढ़ू है। मुलायम की सूची में प्रमोद गुप्ता का नाम था। मगर जब अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो उन्होने प्रमोद का टिकट काटकर दिनेश वर्मा गुड्डू को दे दिया। दिनेश वर्मा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व सात बार विधायक रहे स्व. धनीराम वर्मा के बेटे है। इसके अलावा दिनेश अखिलेश के दोस्तान साथी भी रहे है। टिकट कटने के बाद प्रमोद ने सपा के नामांकन पत्र खरीदकर हलचल पैदा कर दी। इधर उन्होनें टिकट फाइनल होने का भी दावा कर दिया। उनके दावे पर मोहर लगा रहे सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान। सपा जिलाध्यक्ष राजेश का कहना है कि उनके पास अखिलेश यादव के निजी सचिव एसआरएस यादव जो संगठन का काम देखते है। उनका फोन आया था और उन्होने प्रमोद गुप्ता का टिकट होने की बात कही। इधर दिनेश वर्मा ने शुक्रवार को सपा से अपना नामंकन भी दाखिल कर दिया। जबकि प्रमोद गुप्ता एलएस 30- जनवरी को सपा से नामंकन का दावा कर रहे है। ऐसे में जहां पार्टी कार्यकता असमंजस में फंसे है वहीं बिधूना में सपा दो फाड़ हो गई है। सपा के आधे कार्यकर्ता और पदाधिकारी एलएस के सा वोट मांगे रहे तो आधे दिनेश वर्मा के साथ। बता दे कि बिधूना बिधानसभा डिंपल यादव के संसदीय क्षेत्र कन्नौज लोकसभा के अंतर्गत आता है। पार्टी से अभी तक इस ओर अधिकृत सूचना न देने से असमंजस की स्थिठति बहरकरार है। विपक्षी प्रत्याशी भी बेचैन है क्योंकि उनके जातिय गणित गड़बड़ा रहे हैं। औरैया जिले का बिधुना विधानसक्षा क्षेत्र कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के ही अंतर्गत ही आता है। इस लोकसभा क्षेत्र में विधुना के अलावा तिर्वा, छिबरामऊ, कन्नौज विधानसभा क्षेत्र भी आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed