फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Constables beat husband and wife in hardoi, couple were going to Lucknow for treatment

Hardoi: सिपाहियों ने कार सवार पति-पत्नी को पीटा, इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे दंपती, पति बोला- नहीं किया रहम

Wed, 01 Mar 2023 09:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 01 Mar 2023 09:09 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर बाइक सवार सिपाहियों ने पति-पत्नी को पीट दिया। पीड़ित दंपती इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार पुलिसकर्मियों की बाइक से टकरा गई। इसी से नाराज सिपाहियों ने दंपती की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
Constables beat husband and wife in hardoi, couple were going to Lucknow for treatment
सिपाहियों ने पति पत्नी को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली इलाके के रहने वाले संजीव कुमार अपनी पत्नी नीलम के पैर का ऑपरेशन कराने के लिए लखनऊ लिए जा रहे थे। शहर कोतवाली के सोल्जर बोर्ड चौराहे पर उनकी कार पुलिसकर्मियों की बाइक से टकरा गई। बाइक से कार टकराते ही, दोनों ने कार सवार पति पत्नी को पीट दिया।

विज्ञापन

घटना देख वहां भीड़ जुट गई, तो सिपाही भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित दंपती ने एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि नीलम के पैर में चोट है और प्लास्टर चढ़ा है। इसके बावजूद पुलिस कर्मियों ने रहम नहीं किया। वहीं कोतवाल संजय पांडेय का कहना है कि उन्हें पिटा नहीं गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed