{"_id":"5bd1e3b1bdec22699c0c0d6b","slug":"constable-surrounded-by-allegations-of-tampering-took-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पुलिस वाले पर लगाए गंभीर आरोप, जहर पी लेने वाले सिपाही की पत्नी ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पुलिस वाले पर लगाए गंभीर आरोप, जहर पी लेने वाले सिपाही की पत्नी ने दी तहरीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे कांस्टेबल द्वारा जहर पी लेने के चर्चित मामले में बृहस्पतिवार को कांस्टेबल की पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला के विरुद्ध तहरीर देकर महिला और उसकी पुत्री और पुत्र आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। कांस्टेबल की जिला अस्पताल से छुट्टी हो गई।
गाजीपुर पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल जगदीश सिंह यादव ने बुधवार को शहर कोतवाली परिसर में जहर पी लिया था। उसके विरुद्ध बांदा शहर की एक महिला ने बेटी से छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक वह कांस्टेबल की दूसरी पत्नी है। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती जगदीश सिंह की हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रदीप गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य में सुधार हो जाने पर कांस्टेबल की छुट्टी कर दी गई।

मांग पूरी न होने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है...
बृहस्पतिवार को कांस्टेबल की पत्नी लक्ष्मी यादव ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर कहा है कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला दबाव बनाकर 20 लाख रुपये और प्लाट की मांग कर रही थी। यह मांग पूरी न होने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। लक्ष्मी ने यह भी कहा कि आरोपी महिला की पुत्री और पुत्र और पुत्री का मित्र समझौते के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इन्हीं सब बातों से क्षुब्ध होकर पति जगदीश ने जहर खा लिया। लक्ष्मी ने कहा कि पूर्व में भी उसने अर्जी दी थी, लेकिन उस पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि आरोपी महिला और उसके पुत्र व पुत्री के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाए।
कांस्टेबल जगदीश सिंह के विरुद्ध महिला ने धारा 354 (छेड़छाड़) और पाक्सो एक्ट की धारा 8 की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। समझा जा रहा था कि अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस आरोपी कांस्टेबल को पुन: हिरासत में लेगी। इस बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी होने की पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। बीमारी की हालत में किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकती। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि दर्ज हुई रिपोर्ट की जांच चल रही है।