{"_id":"5e05ab648ebc3e878e3829a3","slug":"congress-will-try-to-move-forward-with-the-help-of-backward","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ों के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करेगी कांग्रेस, 13 जनवरी तक चलेंगी मंडल स्तरीय बैठकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ों के सहारे आगे बढ़ने की कोशिश करेगी कांग्रेस, 13 जनवरी तक चलेंगी मंडल स्तरीय बैठकें
Fri, 27 Dec 2019 12:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ प्रदेशों में कांग्रेेस समर्थित सरकारों के आने के बाद कांग्रेसियों में उत्साह बढ़ा है। साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आगे बढ़ने के लिए पिछड़ों और अति पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने का टारगेट दिया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान के संबंध में पहली बैठक गुरुवार को हुई।
इस अभियान का संयोजक राजाराम पाल को बनाया गया है। राजाराम पाल ने बताया कि 13 जनवरी तक वह प्रदेश के कई मंडलों में बैठक करेंगे। हर मंडल में बैठक की तारीख तय हो चुकी है। अगली बैठक झांसी में होगी और आखिरी बैठक आगरा में। गुरुवार को तिलक हॉल में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि मंडलों की बैठकें पूरी होने के बाद प्रदेश भर में जिला स्तर पर पिछड़ों-अति पिछड़ों को जोड़ने का अभियान शुरू होगा।
इस तरह से पूरे दो वर्ष तक यह अभियान चलता रहेगा। बैठक में राकेश सचान, इटावा के अनिल यादव, शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, आरके दिवाकर, रामबाबू यादव, फर्रुखाबाद के विजय सिंह राठौर, कन्नौज के आदेश पाल, अरुण यादव, राकेश कुशवाहा, अनिल कटियार, हीरालाल निषाद, विश्वंभर दिवाकर, राजू कश्यप, विमल पासवान, दिनेश पासवान, नरेश चंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे।