फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   congress leader manish tiwari says party will not able to came forcely in up

मनीष तिवारी बाेले, अभी यूपी में अकेले सरकार बनाने में सक्षम नहीं थी कांग्रेस

Tue, 14 Feb 2017 11:22 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
congress leader manish tiwari says party will not able to came forcely in up
अमर उजाला अामने-सामने में संवाद करते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी - फोटो : माेहन मिश्र, अमर उजाला कानपुर

विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बाेला कि हम 1989 के बाद से उत्तर प्रदेश में सत्ता से दूर हैं। पार्टी अभी यहां अकेले सरकार बनाने में सक्षम नहीं थी अाैर कहीं न कहीं सांप्रदायिक ताकताें काे यहां सत्ता में अाने से राेकना था। इसलिए हमने समाजवदी पार्टी से गठबंधन कर लिया। उन्हाेंने कहा है कि अब सपा-कांग्रेस का गठबंधन जनता को बहुत पसंद आ रहा है। 2019 लोकसभा चुनाव में भी यह गठबंधन बना रह सकता है। एलन हाउस ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में मंगलवार को अमर उजाला आमने-सामने में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा सांसद चुनकर देश की संसद में भेजता है। 2017 के विधानसभा चुनाव के नतीजे प्रदेश के साथ-साथ 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का संकेत भी देंगे।

सपा का नया नेतृत्व जनता को पसंद
उन्होंने कहा कि 1985 में प्रदेश में आखिरी बार कांग्रेस की सरकार बनी थी। 1989 से लगातार कांग्रेस विपक्ष में है। अब सपा में एक नया नेतृत्व (अखिलेश यादव) उभरा है, जिस पर प्रदेश की जनता विश्वास करती है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन किया है। यह गठबंधन प्रदेश में अच्छे शासन वाली सरकार देगा। बसपा के राज में भ्रष्टाचार हावी रहा। प्रदेश के लोग उसे भुगत चुके हैं। भौगोलिक रूप से यह बहुत बड़ा प्रदेश है। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी न्याय मिले, यही नई गठबंधन सरकार की प्राथमिकता होगी।  
विज्ञापन



भाजपा के पास चेहरा नहीं
भाजपा पर हमला बोलते हुए तिवारी ने कहा कि वहां पर स्थानीय नेतृत्व नहीं होता। विधानसभा चुनाव भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर लड़े जा रहे हैं। लगता है कि मोदी गोवा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ शायद मणिपुर के भी मुख्यमंत्री होंगे। यदि विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री के नाम पर हो रहा है तो केंद्र सरकार के कार्यकाल का मूल्यांकन प्रदेश में भी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर मोर्चे पर फेल है सरकार
मनीष तिवारी ने कहा सरकार के कामकाज का आकलन आंतरिक सुरक्षा, कूटनीति, आर्थिक विकास, सांप्रदायिक सौहार्द और विकास से होता है। भाजपा सरकार में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर गिर रही है। भारत-पाक रिश्ते इस कदर बिगड़े हैं कि केंद्र सरकार बैकफुट पर आने को है। सांप्रदायिक सौहार्द के परखच्चे उड़ गए हैं। किरण रिजिजू अटपटे बयान जारी कर रहे हैं। इसके बाद यह मंथन शुरू हुआ कि भाजपा विरोधी सभी पार्टियों को एक मंच पर आना चाहिए। 2004 में गुजरात के बाद पहली बार यूपीए गठबंधन अस्तित्व में आया और 10 वर्षों तक सत्ता में रहा। कांग्रेस-सपा गठबंधन भी इसी तर्ज पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed