फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress candidate Karisma Thakur filed nomination three independents also filed

कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने किया नामांकन, तीन निर्दलियों ने भी भरा पर्चा

Sat, 28 Sep 2019 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Sep 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Congress candidate Karisma Thakur filed nomination three independents also filed
करिश्मा... - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में करिश्मा में अपने को छात्र बताया है। 

विज्ञापन


उनके पति विपिन राजेश सिंह एक कोचिंग में अवैतनिक शिक्षक हैं। दोनों अभी भी अपने अभिभावकों पर ही निर्भर हैं। इन दोनों के पास आय के अपने कोई स्रोत नहीं हैं।
विज्ञापन


करिश्मा के पास कोई वाहन नहीं है, पति के पास 2017 मॉडल की एक टाटा सफारी है। इसी तरह करिश्मा के खाते में कुल 3100 और पति के खाते में 32 हजार की नगद राशि जमा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करिश्मा की कुल संपत्ति 6 लाख 59 हजार 600 रुपये है जबकि पति की कुल संपत्ति 10 लाख 85 हजार है। दोनों के पास सोने और चांदी के आभूषण भी हैं। 

इस दौरान तीन निर्दलियों ने भी नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान इस मौके पर शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, शंकरदत्त मिश्र, सरदार अमनजीत सिंह गंभीर, नरेश चंद्र त्रिपाठी, संजीव दरियाबादी, ठाकुर ललित सिंह मौजूद रहे।

भाजपा से मुखलाल पाल ने भी लिया नामांकन 

गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने अभी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। पिछले चार दिनों के अंतराल में दो लोगों ने पार्टी की तरफ से नामांकन पत्र लिया है। पहले दिन अनूप पचौरी ने और शुक्रवार को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री और पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य मुखलाल पाल ने भी नामांकन पत्र के चार सेट लिए। 

मुखलाल का कहना है कि वह भी उप चुनाव के लिए टिकट मांग रहे हैं, इसी वजह से नामांकन पत्र लिया है। वैसे पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी उसको पूरी निष्ठा के साथ चुनाव में जीत दिलाई जाएगी। इसी तरह समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी घोषित किए गए सम्राट विकास यादव ने नामांकन पत्र के चार सेट लिए। इन दोनों के अलावा छह और निर्दलीय लोगों ने नामांकन पत्र लिया। 

कल घोषित होगा भाजपा का प्रत्याशी
 गोविंदनगर विधानसभा के उप चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा रविवार को होगी। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुई पार्टी की अलग-अलग बैठकों में प्रदेश भर की सभी सीटों के उप चुनाव के लिए प्रत्याशी की सूची तैयार कर ली गई है। अब सिर्फ घोषणा ही बाकी है। प्रत्याशी घोषित करने में इतनी देरी की वजह अभी पितृ पक्ष चल रहे हैं। 29 को नवरात्र के शुभ अवसर का पार्टी इंतजार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed