{"_id":"603bea088ebc3ec39d613450","slug":"congress-billhaur-news-knp6147786146","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला मार्च
विज्ञापन
बिल्हौर में जीटी रोड पर पैदल मार्च निकालते कांग्रेसी।
- फोटो : DEHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। जिला कांग्रेस कमेटी ने डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून को लेकर जीटी रोड पर पैदल मार्च निकाला। कांग्रेसियों ने गैस सिलिंडरों को माला पहनाकर केंद्र सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर ग्रामीण की अध्यक्ष ऊषा रानी कोरी के नेतृत्व में रविवार को कांग्रेसी बीआरडी कॉलेज के सामने जीटी रोड पर एकत्रित हुए। कांग्रेसियों ने एक ठेले पर सिलिंडर, पेट्रोल-डीजल और खाद्य तेलों की सजाकर पैदल यात्रा शुरू की। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए अच्छे दिन नहीं आए लेकिन महंगाई आ गई के नारे लगाए। कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस ही नहीं बल्कि रसोई में इस्तेमाल होने वाले खाद्य तेल, मसाले, दाल भी इतने ज्यादा महंगे हो गए हैं कि आम लोगों की जेब खाली होती जा रही है।
कोरोना के कारण लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं और जा रही हैं। आमदनी है नहीं लेकिन इसके बाद भी सरकार लगातार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह असफल है। नेहरू पार्क पहुंचे कांग्रेसियों ने बारी-बारी से केंद्र और राज्य सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाकर भड़ास निकाली। कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राजस्व निरीक्षक सुभाष वर्मा को सौंपा। इस दौरान चंद्र प्रकाश मिश्रा, जय शंकर द्विवेदी, प्रभात मिश्रा, शकील अहमद, दिनेश शुक्ला, राजेश, गया प्रसाद, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।