फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Computer operator dies under suspicious circumstances after visiting sister's home.

Kanpur News: बहन के घर गए कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Computer operator dies under suspicious circumstances after visiting sister's home.
सरवनखेड़ा। बहन के घर गए गजनेर थाना क्षेत्र के नहोली निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर की शनिवार रात को संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

नहोली निवासी अजय तिवारी ने बताया कि उनके भाई हरिओम तिवारी उर्फ कल्लू (40) मुक्तापुर स्थित एक डिग्री कॉलेज में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। शनिवार शाम को वह डेरापुर थाना क्षेत्र के गलुआपुर निवासी बहन शोभा के घर गए थे। वहां देर रात को उनकी पेट दर्द होने से संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ जाने पर बहन ने उसको फोन कर जानकारी दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अनहोनी पर कंप्यूटर ऑपरेटर की पत्नी रितु गोद में दो माह की बेटी को लेकर बिलखने लगी। जबकि मां संपत देवी व परिजन भी रोने लगे। परिजन शव को घर ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। गजनेर थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि परिजन की मांग पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed